Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रिजर्व पुलिस लाइन देहरादून में पहली बार करोड़ों की लागत से तैयार किए जा रहे हैं स्मार्ट बैरक

पुलिस विभाग की ओर से प्रदेश के पांच जिलों की रिजर्व पुलिस लाइन में मल्टीपर्पज प्रशासनिक भवन भी बनाए जायेंगे।

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मई 2022, सोमवार, देहरादून। पुलिस जवानों के वेलफेयर के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। पहली बार करोड़ों की लागत से रिजर्व पुलिस लाइन देहरादून में स्मार्ट बैरक तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए एक करोड़ 52 लाख 87 हजार रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है। साथ ही रिजर्व पुलिस लाइन देहरादून और पौड़ी सहित पांच जिलों में मल्टीपर्पज प्रशासनिक भवन भी तैयार किए जा रहे हैं।

रिजर्व पुलिस लाइन में 120 जवानों के लिए तैयार होने वाले इस स्मार्ट बैरक भवन की कुल लागत तीन करोड़ 82 लाख 19 हजार है। कुल बजट में से 40 फीसदी यानी एक करोड़ 52 लाख 87 हजार की पहली किस्त जारी कर दी गई है।

पुलिस वेलफेयर योजना के तहत देहरादून पुलिस लाइन में इसी तरह के तीन और स्मार्ट बैरक का निर्माण किया जाएगा। रिजर्व पुलिस लाइन में बनने वाले स्मार्ट बैरक में जवानों के लिए दीवान बेड, वाटर प्यूरीफायर, अलमारी, फ्लोरिंग, हाईटेक लाइटिंग, आधुनिक शौचालय और पंखे की व्यवस्था की जाएगी।

पुलिस विभाग की ओर से प्रदेश के पांच जिलों की रिजर्व पुलिस लाइन में मल्टीपर्पज प्रशासनिक भवन भी बनाए जाएंगे। ये भवन देहरादून के अलावा पौड़ी, उधमसिंह नगर, नैनीताल और हरिद्वार में बनाए जाने हैं। दून पुलिस लाइन में बनने वाले इस प्रशासनिक भवन में स्टोर, क्वार्टर गार्ड सहित कई अन्य कार्यालय भी होंगे।

पहले फेज में पौड़ी और देहरादून पुलिस लाइन में यह मल्टीपर्पज प्रशासनिक भवन के लिए बजट रिलीज किया गया है। देहरादून पुलिस लाइन में बनने वाले प्रशासनिक भवन के लिए कुल लागत चार करोड़ 98 लाख 99 हजार आंकी गई है। इसके निर्माण के लिए 40 फीसदी राशि जारी हो गई है।

पुराने बैरकों की स्थिति जर्जर होने के चलते नए स्मार्ट बैरक बनाए जा रहे हैं। इसके लिए पहली किश्त जारी की जा चुकी है। इसके अलावा पांच जिलों में मल्टीपर्पज प्रशासनिक भवन बनाए जाएंगे। इसकी भी पहली किश्त जारी कर दी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!