Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आटे की कमी पूरी करने के लिए खाद्य विभाग ने की बेहतर पहल

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अप्रैल, 2020, शनिवार। देहरादून बाजार में आटे की कमी पूरी करने के लिए खाद्य विभाग ने बेहतर पहल की है। आटा मिल और आटे के थोक विक्रेता सीधे एफसीआइ के गोदामों से गेहूं की खरीद कर सकेंगे। इसके लिए खरीदारों को पहले एफसीआइ को अपनी डिमांड देनी होगी।

जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी ने बताया कि अफवाहों के चलते लोगों ने भारी मात्र में अपने घरों में राशन जमा कर लिया है। जिसके चलते बाजार में आटे का स्टॉक असंतुलित हो गया है। बाजार में आटे का स्टॉक बढ़ाने के लिए आटा मिलों और थोक व्यापारियों को एफसीआइ के गोदामों से गेहूं खरीदने की छूट दी गई है। यहां से उचित दामों पर गेहूं खरीद कर आटा मिल संचालक और थोक विक्रेता आटा पीस कर बाजार में उपलब्ध करवा सकते हैं।

बता दें कि जनता कर्फ्यू के बाद से दून के बाजारों से लगभग 10000 किलो आटे की खरीद हुई है। बाजार से एकाएक इतने आटे की खरीद होने से बाजार का स्टॉक गड़बड़ा गया है। इसे सामान्य करने के लिए एफसीआइ ने आटा मिलों और थोक विकेताओं को गेहूं बेचना तय किया है। एफसीआइ के खाते में रुपये जमा करने के बाद खरीदार को गेहूं उपलब्ध करवाया जाएगा।

वर्तमान में देहरादून मंडी में गेंहू की उपलब्धता

  • श्री गणोश फलोर मिल 6571 कुंतल
  • श्रीगंगा किशन एंड संस 102 कुंतल
  • मै. सदाराम साधुराम 300 कुंतल
  • मै. बाबूराम रामकिशन 160 कुंतल
  • मै. ओमप्रकाश जसवंत राय 58 कुंतल
  • मै. फूलचंद हर्ष कुमार 240 कुंतल
  • विकास नगर मंडी में 575 कुंतल
  • ऋषिकेश मंडी में 290 कुंतल

बाजार में खाद्य पदार्थो की आवक बढ़ी, हालात में हुआ सुधार

देहरादून में खाद्य पदार्थों की आवक में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं लॉक डाउन की शुरुआत की तुलना में खाद्य पदाथोर्ं की खपत भी लगातार घटती जा रही है। इससे बाजार में खाद्य पदाथोर्ं का स्टॉक संतुलित हो रहा है। राशन को लेकर हो रही मारामारी घटने से कालाबाजारी पर भी लगाम लगने लगी है।

दून के बाजार में खाद्य पदाथोर्ं की सप्लाई बढ़ने से थोक विक्रेता और आम लोगों को राहत मिलनी शुरू हुई है। चावल, दाल, तेल पर्याप्त मात्र में उपलब्ध हो गए हैं। आटे का संकट भी खत्म होने लगा है। दून मंडी में रोजाना 700 कुंतल आटे की आवक हो रही है। हालांकि इसी अनुपात में आटे की खपत अब भी जारी है।

जिला आपूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी ने बताया कि देहरादून आढ़त बाजार मंडी में राशन पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। बाहरी मंडियों से भी हर दिन राशन की खेप पहुंच रही है। इसके अलावा देहरादून की आटा मिलों से भी उचित दामों पर आटा मुहैया हो रहा है। इससे बाजार में संतुलन आ गया है। दून में भारी मात्र में खाद्य पदार्थ की उपलब्धता है। उन्होंने आम लोगों से बिना वजह राशन स्टॉक न करने की अपील की है।

घरेलू सिलेंडर का भी पर्याप्त स्टॉक

देहरादून में घरेलू सिलेंडर भी पर्याप्त मात्र में उपलब्ध है। गैस कंपनियों ने एक बुकिंग से दूसरी बुकिंग के बीच न्यूनतम दो हफ्ते का गैप लागू कर दिया है। इससे गैस बुकिंग में भी संतुलन बना हुआ है। जल्द घरेलू गैस का बैकलॉग खत्म हो जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी ने बताया कि शुक्रवार को दून में 18774 सिलेंडर लोगों को उपलब्ध करवाए गए। बताया कि आइओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल तीनों कंपनियों को मिलाकर अभी 20 हजार 100 सिलेंडरों का स्टॉक दून में मौजूद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!