Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
अन्यस्वास्थ

मानसून के दौरान अपने घर को साफ और फ्रेश रखने के लिए अपनायें ये 5 तरीके

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 जून 2023, सोमवार, देहरादून। मानसून में जहां एक तरफ बारिश से आसपास का वातावरण साफ और हरा-भरा नजर आता है, वहीं दूसरी तरफ अत्यधिक नमी के कारण घर में कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। इस मौसम में घर की दीवारों में सीलन या फर्नीचर में नमी जैसी समस्याओं के कारण गंदगी और अजीब महक पूरे घर को खराब कर देती है। ऐसे में आप इन 5 तरीकों को अपनाकर अपने घर को साफ और फ्रेश रख सकते हैं।

संक्रमण से घर को ऐसे रखें सुरक्षित
मानसून में वातावरण में उमस होती है, जो कीड़ों और अन्य परेशान करने वाले जीवों के लिए आदर्श है। ऐसे में घर के अंदर और बाहर कीड़ों को रेंगते हुए देखना आम बात है, लेकिन इनसे सुरक्षित रहना जरूरी है। इसका कारण है कि कुछ कीड़-मकोड़े फर्नीचर और दीवारों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और बीमारियां फैलने का भी कारण बन सकते हैं। लाभ के लिए एंटी-बैक्टीरियल सॉल्यूशन से युक्त पानी से घर में पोंछा लगाएं।

इस तरह से दीवारों को नमी से बचाएं
नम दीवारें मानसून के मौसम की सबसे बड़ी समस्या हैं। नमी की मौजूदगी नालियों के बंद होने का संकेत देती है या फिर अगर छत पर पानी जमा हो जाता है तो दीवार में नमी आ जाती है। मानसून की शुरुआत या उससे पहले बंद नालियों को ठीक करना महत्वपूर्ण है। इसके अतिरिक्त खराब दीवारों की मरम्मत के लिए आप वाटरप्रूफ सीलर्स या पुट्टी का उपयोग कर सकते हैं।

फर्नीचर को दीवारों से रखें दूर
आप अपने फर्नीचर को दीवार और खिड़कियों से दूर रखें क्योंकि इनकी वजह से बारिश का पानी फर्नीचर तक आ सकता है, जो बैक्टीरिया को आकर्षित करके इसे खराब कर सकता है। इसके अतिरिक्त फर्नीचर की सफाई के लिए गीली चीजों की बजाय सूखे कपड़े का इस्तेमाल करें और समय-समय पर टेबल-कुर्सी आदि को पॉलिश करें। अलमारी को नमी और कीटों से सुरक्षित रखने के लिए कपूर या नेफथलीन की गोलियां इसमें रखें।

बाथरूम का वेंटिलेशन रखें सही
मौसम में अधिक नमी के कारण बाथरूम पर अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता होती है। बाथरूम अच्छे से हवादार होनी चाहिए क्योंकि अधिक नमी के कारण यही सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। कीड़ों या पक्षियों को बाहर रखने के लिए किसी भी छेद के सामने एक जाल लगा दें। पानी के जमाव और दुर्गंध को रोकने के लिए दीवारों और कोनों को हर दूसरे दिन कीटाणुनाशक से साफ करें।

घर में लगाएं ज्यादा से ज्यादा पौधे
मानसून की नमी से घर को सुरक्षित रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना सुनिश्चित करें। घर के मेन गेट और बरामदे के आस-पास पौधों को रखने से नमी का असर काफी हद तक कम किया जा सकता है। पौधों के कारण घर का तापमान संतुलित रहता है, जो घर को फ्रेश रखने के लिए काफी है। दरअसल, पौधों द्वारा छोड़ी गई ऑक्सीजन से घर प्राकृतिक तरीके से फ्रेश रहता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!