Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
स्वास्थ

कसरत के बाद मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

कसरत के बाद मांसपेशियों में दर्द होना सामान्य बात है, खासतौर से अगर आप उच्च तीव्रता वाले व्यायामों को करते हैं। इसके अतिरिक्त गलत तरीके से व्यायाम करने पर भी मांसपेशियों में दर्द होने लगता है।अमूमन लोग इसे दूर करने के लिए पेनकिलर का सेवन करते हैं, लेकिन इसे दूर करने या इससे बचे रहने के कुछ प्राकृतिक तरीके भी हैं।आइए आज हम आपको 5 ऐसे तरीके बताते हैं, जिनसे मांसपेशियों का दर्द दूर हो सकता है।

वार्मअप और कूल डाउन होने का बनाए नियम
अगर आप चाहते हैं कि कसरत के बाद आपकी मांसपेशियों में दर्द न हो तो किसी भी व्यायाम को करने से 5-10 मिनट पहले वार्मअप करना बहुत जरूरी है।इसी तरह व्यायाम करने के बाद शरीर को कूल डाउन यानी आराम देना भी जरूरी है।इसके लिए आप कुछ स्ट्रेचिंग व्यायाम कर सकते हैं क्योंकि इससे शरीर का तापमान और हॉर्ट रेट धीरे-धीरे सामान्य हो जाता है।यहां जानिए शरीर को कूल डाउन करने वाले योगासन।

एकदम से व्यायाम करना बंद न करें
शरीर को कूल डाउन करने का मतलब यह कतई नहीं है कि आप एकदम से व्यायाम बंद कर दें।उदाहरण के लिए अगर आप दौड़ रहे हैं तो फिर धीरे-धीरे अपनी गति को कम करें, लेकिन दौड़ते हुए एकदम से न रूकें।अन्य एक्सरसाइज के बाद शरीर को मांसपेशियों को आराम देने के लिए आप स्ट्रेचिंग समेत फॉम रोलिंग जैसे व्यायाम भी कर सकते हैं क्योंकि इनसे शरीर का तापमान सामान्य हो जाता है।

आराम के समय को कम न करें
कई लोग व्यायाम के बाद आराम करना महत्वपूर्ण नहीं समझते हैं इसलिए वे इसे छोड़ देते हैं या इसका समय काफी छोटा रखते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है।दरअसल, व्यायाम के बाद शरीर के तापमान को सामान्य होने में थोड़ा समय लगता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप कसरत के बाद अच्छे से आराम करें।जैसे अगर आपने 60 मिनट तक कसरत की है तो इसके बाद 10-15 मिनट तक धीरे-धीरे व्यायाम छोड़ते हुए आराम करें।

खान-पान पर दें अतिरिक्त ध्यान
व्यायाम के बाद मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के लिए पर्याप्त जलयोजन और पोषण की आवश्यकता होती है।पर्याप्त मात्रा में खाने में मौजूद प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मासंपेशियों की सूजन और दर्द को दूर करके इन्हें मजबूती प्रदान कर सकते हैं।इसी के साथ भरपूर पानी का सेवन करें और नारियल पानी, नींबू पानी सहित फलों के ताजे जूस को भी अपनी डाइट में शमिल करें।

ट्रेनर की लें मदद
आप चाहें तो अपनी दिनचर्या में किसी भी तरह के व्यायाम शामिल कर सकते हैं, बस उसे करने का तरीका सही होना चाहिए।इसके लिए आप फिटनेस ट्रेनर की मदद ले सकते हैं या फिर जिम जा सकते हैं।दरअसल, सही तरीके से की गए व्यायाम से ही आपको कई तरह की स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।इसलिए किसी भी व्यायाम की शुरूआत करने से पहले ट्रेनर की सलाह जरूर लें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!