Breaking News :
>>दिल की बीमारी से बचाव के लिए लाइफस्टाइल पर दें ध्यान, तंबाकू-मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहें सतर्क>>उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में एसआईआर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल>>जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज>>प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या>>एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट>>युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज में उत्तराखंड की बेटी अक्षिता का शानदार प्रदर्शन>>सिलेंडर महीनेभर से पहले हो रहा खत्म? इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, कम होगी गैस की खपत>>सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार, खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव>>हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल>>करी पत्ता सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, ब्लड शुगर से लेकर पाचन तक में मिल सकता है फायदा>>‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ जीती 20 लाख की रकम और नई कार>>अस्पतालों में दवाओं की कीमत का खेल, 74 रुपये के इंजेक्शन की एमआरपी 4980 रुपये, जांच में चौंकाने वाला खुलासा>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुँचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी
स्वास्थ

दिल की बीमारी से बचाव के लिए लाइफस्टाइल पर दें ध्यान, तंबाकू-मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहें सतर्क

दिल की बीमारियों को लंबे समय तक बढ़ती उम्र से जुड़ी समस्या माना जाता रहा है, लेकिन अब कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट जैसी गंभीर स्थितियां सामने आ रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बदलती जीवनशैली, खराब खान-पान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और तंबाकू के सेवन के कारण दिल की सेहत को लेकर कम उम्र से ही सतर्क रहने की जरूरत है।

विशेषज्ञों के मुताबिक परिवार में हार्ट डिजीज या डायबिटीज का इतिहास, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल जैसे कारक दिल की बीमारी का खतरा बढ़ा सकते हैं। ऐसे में नियमित हेल्थ चेकअप और रोजाना व्यायाम जैसी आदतें जोखिम कम करने में मददगार हो सकती हैं।

प्रसिद्ध हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने का कहना है कि दिल की बीमारी को लेकर ध्यान केवल हार्ट अटैक के बाद इलाज तक सीमित नहीं होना चाहिए। बीमारी से बचाव, शुरुआती संकेतों की पहचान और समय पर उपचार पर भी बराबर ध्यान देने की जरूरत है। इससे लोगों के स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।

कार्डियक सर्जन और मेदांता के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. नरेश त्रेहान ने भी युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामलों पर चिंता जताते हुए लोगों को अपनी दिल की सेहत को लेकर सावधान रहने की सलाह दी है। उनके अनुसार, जिन परिवारों में हार्ट डिजीज और डायबिटीज का इतिहास रहा है, उन्हें 25 साल की उम्र से पहले स्वास्थ्य जांच शुरू करा लेनी चाहिए। वहीं, जिन लोगों के परिवार में ऐसी बीमारियों का इतिहास नहीं है, उन्हें भी डॉक्टर की सलाह के अनुसार 30 साल की उम्र से पहले जरूरी जांच कराने पर विचार करना चाहिए।

डॉ. त्रेहान के मुताबिक जीनोम सीक्वेंसिंग जैसी आधुनिक जांचों से भी आनुवंशिक जोखिमों को समझने में मदद मिल सकती है। परिवार की मेडिकल हिस्ट्री, ब्लड टेस्ट और जीवनशैली से जुड़ी जानकारी को साथ में देखकर दिल की बीमारी के संभावित जोखिम का आकलन किया जा सकता है।

पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया की रिसर्च एंड हेल्थ प्रमोशन डिविजन की वाइस प्रेसिडेंट प्रो. मोनिका अरोड़ा ने दिल की बीमारियों के बढ़ते मामलों के पीछे खराब जीवनशैली और खान-पान में बदलाव को अहम कारण बताया। उनके अनुसार पारंपरिक भारतीय भोजन की जगह जंक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन बढ़ने से भी स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है।

विशेषज्ञों ने तंबाकू के सभी रूपों से दूरी बनाने की सलाह दी है। इसमें सिगरेट के अलावा गुटखा और दूसरे तंबाकू उत्पाद शामिल हैं। वेप और निकोटीन की लत को भी दिल की सेहत के लिए जोखिमपूर्ण बताया गया है।

ग्लोबल मेटाबोलिक हेल्थ अलायंस के डॉ. अमित गुप्ता के अनुसार दिल की बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, वजन और शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी पर नियंत्रण रखना जरूरी है। हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल और फैटी लिवर जैसे कारक दिल की बीमारी का खतरा बढ़ा सकते हैं।

विशेषज्ञों ने बच्चों में बढ़ते मोटापे को भी चिंता का विषय बताया है। वजन को नियंत्रित रखने की आदत बचपन से विकसित करने की सलाह दी गई है। वहीं, बुजुर्गों को नियमित रूप से ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और वजन की जांच कराने, डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं लेने और समय-समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेते रहने पर जोर दिया गया है।

Loading

error: Content is protected !!