Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

फ्लाइंग सिख, मिल्खा सिंह से निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा दु:ख

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जून 2021, शनिवार, लखनऊ। फ्लाइंग सिख के नाम से विख्यात नामचीन धावक 91 वर्षीय मिल्खा सिंह के शुक्रवार देर रात निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन को एथलेटिक्स जगत के एक अध्याय का अंत बताने के साथ शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुविख्यात धावक मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्लाइंग सिख के नाम से लोकप्रिय धावक मिल्खा सिंह की उपलब्धियां देशवासियों को हमेशा गौरवांवित करती रहेंगी। उनके निधन से खेल जगत को हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बीते महीने चंडीगढ़ पीजीआइ में भर्ती महान धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। 1958 के कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियन और 1960 के रोम ओलम्पिक की 400 मीटर दौड़ में रिकार्ड तोडने के बावजूद पदक से चूके मिल्खा सिंह की हालत कोरोना वायरस संक्रमण की जटिलताओं के कारण हालत गंभीर हो गयी थी। उनका आक्सीजन स्तर कम होने लगा और उन्हें बुखार आ गया था। मिल्खा सिंह का कोरोना टेस्ट बुधवार को नेगेटिव आया था, जिसके बाद उन्हें कोविड आईसीयू से सामान्य आईसीयू में भेज दिया गया था। गुरुवार की रात उन्हें बुखार आ गया था। उनका आक्सीजन का स्तर गिर गया था। उनकी पत्नी 85 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निर्मल कौर का भी संक्रमण से जूझते हुए बीते रविवार को मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। मिल्खा अस्पताल मे होने के चलते पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!