Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डदेहरादून

वित्त मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने वित्त विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ की विभागीय समीक्षा बैठक

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 22 मई 2024, देहरादून। मंगलवार को विधानसभा में आयोजित बैठक में सर्वप्रथम बजट की ओर से बजट अधिकारी मनमोहन मनाली द्वारा वर्ष 2023-24 की उपलब्धियाँ बताई गई। साथ ही नए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई।

समीक्षा बैठक में उच्च अधिकारियों द्वारा बताया कि वर्ष 2022-23 में कुल व्यय 56 हजार करोड़ रुपए रहा, जबकि वर्ष 2023-24 में यह व्यय बढ़कर 60 हजार करोड़ रुपए हो गया। इस प्रकार वर्ष 22-23 की तुलना में लगभग 4000 करोड़ का अधिक व्यय हुआ है।

बैठक में उच्च अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पूँजीगत परिव्यय 10982 करोड़ का हुआ। जो 2022-23 में 8195 करोड़ रुपए था। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी तक रेवेन्यू सरप्लस की स्थिति है। जीएसटी में लगभग 13 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

उच्च अधिकारियों ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में बजट के अनुमान का अभी तक लगभग 11 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति हो चुकी है यह वृद्धि मुख्यतः एसजीएसटी, वैट, स्टांप, आबकारी आदि विभाग द्वारा देखी जा रही है।

डॉ० अग्रवाल द्वारा वर्ष 2023-24 में किए गए नवाचार व उपलब्धियाँ के लिए सराहना की गई। साथ ही कैपिटल आउटले में 34 प्रतिशत की वृद्धि होने पर सराहना की। उन्होंने राज्य के कर राजस्व में भी वृद्धि की सराहना की। नॉन टैक्स में वृद्धि की संभावना तथा विभाग को केंद्र पोषित योजना की विशेष समीक्षा करने के निर्देश दिए और यूसी समय पर देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने मोमेंटम को बनाए रखने के लिए भी उच्चाधिकारियों को कहा।

वित्त मंत्री डॉ० अग्रवाल ने कहा कि वित्त विभाग में पेंडिंग कार्य प्रणाली में सुधार लाया जाए, जिससे कार्य बाधित न हो और ससमय कार्य गतिमान रहे। उन्होंने विभागों को नवाचार करने के लिए प्रेरित किया। डॉ० अग्रवाल ने 30 जून तक वित्त विभाग में रिक्त पद तथा पदोन्नति पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए भी कहा।

डॉ० अग्रवाल से सोसाइटी रजिस्ट्रेशन के लिए नियमावली बनाने का रजिस्ट्रार सोसाइटी एंड चीट फंड द्वारा आग्रह किया गया जिस पर विभागीय मंत्री ने सचिव वित्त दिलीप जावलकर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देशित किया।

डॉ० अग्रवाल ने पेंशनर की मृत्यु होने पर परिजनों को दिक्कत न हो इसके लिए आवश्यक व्यवस्था बनाने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने जीएसटी विभाग को प्रवर्तन की कार्यवाही बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय लंबित समस्या को त्वरित निस्तारण के लिए भी निर्देशित किया। जिस पर अपर सचिव गंगा प्रसाद द्वारा बताया गया कि एक सप्ताह में निस्तारण कर दिया जाएगा।
उन्होंने वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के साथ-साथ प्रदेश में जीडीपी के विस्तार के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नई समीक्षा की जाएगी। बता दें कि राज्य बनने के बाद यह बैठक प्रथम बार आयोजित की गई है।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, सचिव वित्त वी षणमुगम, दिलीप जावलकर, एसएन पांडे, अपर सचिव वित्त अमिता जोशी, अपर सचिव वित्त गंगा प्रसाद, आयुक्त राज्य कर अहमद इकबाल, अपर आयुक्त राज्य कर आईएस बृजवाल, अनिल सिंह, अमित गुप्ता, बजट अधिकारी मनमोहन मनाली, निदेशक कोषागार डीसी लोहानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!