Breaking News :
>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
स्वास्थ

मेथी का पानी हर रोज सुबह खाली पेट पीने से आपके शरीर में होंगे ये सकारात्मक बदलाव

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 15 अक्टूबर 2025, देहरादून। हर कोई चाहता है कि उसका शरीर फिट और स्वस्थ दिखे और पेट संबंधी परेशानियों से हमेशा के लिए छुटकारा मिले। लेकिन आज की व्यस्त जीवनशैली में लोग अक्सर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते। ऐसी स्थिति में आपकी रसोई में मौजूद एक साधारण चीज — मेथी का पानी — आपके लिए वरदान साबित हो सकती है।

रोजाना सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने की आदत आपके शरीर में कई सकारात्मक बदलाव ला सकती है। मेथी में फाइबर, प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद हैं, जो इसे प्राकृतिक औषधि बनाते हैं। आयुर्वेद में सदियों से इसका इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है, और आधुनिक विज्ञान भी इसके फायदों को मान रहा है।

आइए जानते हैं मेथी के पानी के 4 बड़े फायदे:

1. वजन घटाने में सहायक

मेथी का पानी वजन कम करने के लिए सबसे लोकप्रिय घरेलू उपायों में से एक है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है। इससे अनावश्यक भूख और क्रेविंग कम होती है, जिससे आप कम कैलोरी का सेवन करते हैं और वजन नियंत्रित रहता है।

2. ब्लड शुगर को नियंत्रित करे

डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी का पानी किसी प्राकृतिक दवा से कम नहीं। इसमें मौजूद गैलेक्टोमैनन फाइबर और अमीनो एसिड भोजन से ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करते हैं, जिससे ब्लड शुगर में अचानक उछाल नहीं आता।

3. पाचन तंत्र को मजबूत बनाए

सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से पाचन क्रिया सुधारती है। यह कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। मेथी के तत्व आंतों को साफ रखते हैं और आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।

4. कोलेस्ट्रॉल और दिल के लिए फायदेमंद

मेथी में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स खराब कोलेस्ट्रॉल को कम और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। इससे हृदय रोग का जोखिम घटता है। यही वजह है कि मेथी का पानी शुगर, कब्ज और हृदय संबंधी बीमारियों के लिए लाभकारी माना जाता है।

(साभार)

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *