Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्ड

बीमारी ठीक करने के बहाने ढोंगी बाबा ने जेवर हड़पे

देहरादून। तंत्र-मंत्र और भगवान के करीब होने का झांसा देकर अगर कोई यह कहे कि वह समस्या का समाधान कर देगा, तो सतर्क हो जाएं। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में ऐसा ही वाकया सामने आया। फौव्वारा चौक और धर्मपुर मंडी के बीच एक ढोंगी बाबा ने चेले के साथ मिलकर पति की बीमारी को तुरंत ठीक करने का झांसा देकर एक वृद्ध महिला से पहले हुए सोने-चांदी के जेवर हड़प लिए। पुलिस अब ठगों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार देवेश्वरी देवी निवासी शास्त्रीनगर जोगीवाला के पति बख्तावर सिंह की फिजियोथैरेपी चल रही है। गत दोपहर वह पति को लेकर नेहरू कॉलोनी के अस्पताल पहुंचीं। पति को अस्पताल में अंदर बैठाकर देवेश्वरी अस्पताल से बाहर निकलीं।

तभी एक व्यक्ति उनके पास आकर रुका। उसने कहा कि माता जी क्या आपको कोई बाबा जी यहां दिखे हैं। देवेश्वरी ने मना किया तो उसने कहा कि कल एक बाबा जी मुझे मिले थे, उनकी कृपा से मेरी माता जी की तबीयत एकदम ठीक हो गई। मैं उन्हीं को खोज रहा हूं।

तभी सामने से कुर्ता-पायजामा पहन कर आते एक व्यक्ति को देख शख्स ने दौड़ कर उसके पांव पकड़ लिए। उसे देवेश्वरी के पास लाकर बोला कि यह वही बाबा जी हैं। आपकी भी कोई समस्या हो तो उसका यह चुटकी बजाते समाधान कर देंगे। बाबा जी पर ईश्वर की बड़ी कृपा है।

तब देवेश्वरी ने कहा कि उनके पति की तबीयत ठीक नहीं रहती। ढोंगी बाबा ने कहा कि मेरी कृपा पाने के लिए आपको को सोने-चांदी से दूर होना होगा। इसमें कलयुग का वास होता है। जब तक यह शरीर के संपर्क में रहेगा, तब तक भगवान की कृपा उन पर नहीं होगी।

यह सब सुन भाव-विह्वल हो चुकीं देवेश्वरी ने बिना एक पल सोचे शरीर के गहने उतार कर बाबा के हाथ में दे दिए। बाबा ने आभूषणों को हाथ ले आंखें बंद कर कुछ बुदबुदाने लगा। कुछ क्षण बाद गहनों को एक लिफाफे में रख देवेश्वरी को दे दिए।

कहा कि घर जाकर लिफाफा खोलना और गहनों पर गंगाजल छिड़क कर पहन लेना। सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। देवेश्वरी खुश होकर पति के पास गई और उनकी फिजियोथैरेपी कराने के बाद घर पहुंचीं। कुछ देर बाद लिफाफा खोला तो वह खाली था।

एसओ दिलबर नेगी ने बताया कि मामले में अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से संदिग्ध की फोटो मिल गई है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!