Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्ड

पिता को तीन महीने के बेटे पर भी नहीं आया तरस, सिर में मारी गोली

रूद्रपुर। कर्ज के कारण पिता इतना परेशान हो गया कि उसने तंग आकर अपने तीन महीने के बेटे की ही जान ले ली। उसने घर में ही अपनी पिस्टल से बेटे के सिर में गोली मार दी। वो इतना बेरहम हो सकता है ये किसी ने सोचा नहीं था। गोली लगने के बाद मासूम की हालत देख हर कोई सन्न रह गया। गुरुवार शाम उत्तराखंड के रुद्रपुर से सटे यूपी के बिलासपुर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी प्रदीप (28) ने अपनी पत्नी प्रीति (25) और तीन महीने के मासूम बेटे सचिन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। दंपती के अलावा तीन माह के मासूम की मौत ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया। जिसने भी यह मंजर देखा उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। लोगों का कहना था कि जिस मासूम ने तीन महीने पहले ही दुनिया में कदम रखा था, उसकी क्या गलती थी। मासूम के सिर पर भी गोली मारी गई थी। उनका कहना था कि कर्ज के तनाव ने तीन जिंदगी लील ली। लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने किसी तरह से गेट खोला और अंदर गए। वहां बहु, बेटे और पोते का शव देख सबकी आंखे भर आई। उस वक्त सचिव की सांसे चल रही थी। लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि कर्ज चुकाने के लिए प्रदीप ने 22 दिन पहले दुकान से लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी, लेकिन रुद्रपुर पुलिस की तीन घंटे की जांच के बाद प्रदीप ने वारदात फर्जी होने की बात स्वीकारी थी। बताया जा रहा है कि प्रदीप पर कई लोगों की देनदारी थी। देनदारी के साथ ही ब्याज बढ़ने से प्रदीप काफी तनाव में था। पहली बार कर्ज से बचने का कदम सही साबित नहीं हुआ तो अगला कदम आत्मघाती उठा लिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!