Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
ताज़ा खबरेंदेश

पंजाब में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के रक्तदान शिविर में घुसे किसान, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, माहौल तनावपूर्ण

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मई 2020, गुरूवार, रूपनगर। रूपनगर जिले के नूरपुरबेदी थाना क्षेत्र में बाबा बाल जी के आश्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) द्वारा वीरवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इसकी भनक जैसे ही किसान संगठनों को लगी वह विरोध के लिए पहुंच गए। किसानों के विरोध को देखते हुए माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

मौके पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। किसान संगठनों व आरएसएस नेताओं के बीच बहस जारी है। दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी हो रही है। किसान आयोजन स्थल के भीतर घुस गए हैं। मौके पर पुलिस हालात पर काबू पाने के प्रयास में है। पुलिस ने किसान संगठनों के नुमाइंदों को मौके पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं रुके।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने जिले में रक्त की कमी के मद्देनजर रक्तदान कैंप का आयोजन किया था। इस संबंध में रूपनगर स्वास्थ्य विभाग को दिए गए पत्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने बीस मई को नूरपुरबेदी में, 22 मई को आनंदपुर साहिब और 23 मई को रूपनगर में ब्लड कैंप लगाने हैं।

नूरपुरबेदी में बाबा बाल जी के आश्रम में कैंप के आयोजन स्थल पर पूरी तैयारी हो चुकी थी और ब्लड बैंक की टीम भी पहुंच चुकी थी। किसान संगठनों को जब इसका पता चला तो वह मौके पर पहुंच गए और रक्तदान शिविर न लगाने देने की बात कही। किसान संगठन के नेताओं व आरएसएस नेताओं के बीच तीखी बहस भी हुई। किसान शिविर न लगाने देने पर अड़े रहे। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

विदित रहे कि कृषि कानूनों को लेकर किसान पंजाब में भाजपा व आरएसएस का विरोध कर रहे हैं। इससे पहले कई भाजपा नेताओं को भी किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा है। राज्य में लगभग हर जिले में भाजपा व आरएसएस नेताओं को विरोध का सामना करना पड़ा। पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, केंद्रीय मंत्री सोमनाथ सहित कई दिग्गज नेताओं को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। इसे देखते हुए जनवरी में राज्य सरकार ने पंजाब पुलिस को भाजपा व आरएसएस नेताओं की सुरक्षा को बढ़ाने का निर्देश दिया था। इसके अलावा इनके कार्यक्रमों की सुरक्षा यकीनी बनाने का निर्देश भी दिया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!