Breaking News :
>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

कुमाऊँ की प्रसिद्ध खड़ी होली से मचाया धमाल

मसकबीन की धुन एवं ढोल-दमाऊँ की थाप के बीच होलियारों ने खूब रंग जमाया

पुष्प वर्षा कर होलियारों का हुआ भव्य स्वागत, पारंपरिक परिधानों में सजे हुए थे होलियार

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 11 मार्च 2025, देहरादून। आजकल कुमाऊँ मण्डल के गाँव-गाँव खड़ी होली की धूम मची हुई है। देहरादून में भी कुर्मांचली समाज के लोग खूब होली मिलन समारोह आयोजित कर रहे हैं। मंगलवार, 11 मार्च को वरिष्ठ पत्रकार भुवन उपाध्याय के देहरादून स्थित आवास में
‘हमारी पहचान रंगमंच संस्था’ के कलाकारों ने कुमाऊँ की प्रसिद्ध खड़ी होली से खूब धमाल मचाया। मसकबीन की धुन एवं ढोल-दमाऊँ की थाप के बीच होलियारों ने खूब रंग जमाया। होलियारों का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत हुआ। पारंपरिक परिधानों में सजे हुए थे होलियार। ‘कुमाऊँ की प्रसिद्ध खड़ी होली’ गाकर कुमाऊँ के मंझे हुए कलाकारों ने अपनी खूबसूरत प्रस्तुति से उपस्थित जन को आहृलादित कर दिया‌। इस भव्य कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोगों ने कुमाऊँ की महान सांस्कृतिक विरासत का सपरिवार आनंद उठाया।

कलाकारों में बबीता शाह लोहनी, मनमोहन सिंह, कैलाश पाठक, रेबा चौहान समेत सभी कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से होली का ऐसा रंग जमा कि एक बार को लगा कार्यक्रम देहरादून में नहीं बल्कि कुमाऊँ मण्डल के दूरस्थ गाँव में हो रहा हो।

होली मिलन समारोह में कुर्माचंल सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष श्रीमान कमल रजवार, श्रीमान उत्तम अधिकारी, श्रीमान गंभीर सिंह रावत, श्रीमान योगेश पांडेय, श्रीमती सरोज पोखरियाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयं सेवक श्रीमान देवीदयाल, श्रीमान सुभाष गुप्ता, श्रीमान कालूराम, श्रीमान सुभाष कुमार, श्रीमान विनोद, श्रीमान क्रांति समेत धर्मपुर, दशमेशपुरी कालोनी, नेहरू विहार कालोनी, प्रीत विहार कालोनी, अशोका इनक्लेव, ब्राह्मणवाला, ब्रह्मपुरी, बडू़वाला से पहुँचे गणमान्य जनों की उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चाँद लग गए।

श्री हनुमान चालीसा कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री हनुमान चालीसा कीर्तन से हुआ। प्रभु स्मरण के उपरांत होली का भव्य आयोजन हुआ। श्री हनुमान चालीसा कीर्तन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म जागरण गतिविधि के तहत किया गया।

श्री हनुमान चालीसा कीर्तन में धर्म जागरण प्रमुख गुरु राम राय नगर श्रीमान अनुज, धर्म जागरण प्रमुख महानगर दक्षिण श्रीमान अनिल केशव, श्रीमान योगेन्द्र, श्रीमान भुवन उपाध्याय, श्रीमान सूर्यकांत समेत तमाम श्रद्धालुओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!