Breaking News :
>>कलम के सिपाही : ईश्वर प्रसाद उनियाल, जिनकी लेखनी आज भी दिखा रही समाज को राह>>देहरादून में अवैध निर्माण करने वालों पर एमडीडीए का शिकंजा>>चारधाम यात्रा-2026 : 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण>>मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण>>37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की एच. एन. बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग>>कुठालवाली में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली नई सौगात>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन>>जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज>>सीमांत गाँवों के विकास हेतु 402 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन>>चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच : डाॅ. धन सिंह रावत>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
उत्तराखण्ड

देहरादून में चरम पर पहुंचा वायु प्रदूषण

देहरादून: दून का वायु प्रदूषण चरम स्तर तक पहुंच चुका है। भारत हैवी इलेक्ट्रॉनिक्स लि. (बीएचईएल) के पॉल्यूशन कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट के ताजा आंकड़ों में दून में पीएम-10 व पीएम-2.5 का स्तर मानक से पांच से सात गुना तक अधिक पाया गया है। यह रिपोर्ट पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्लीन एयर एशिया व गति फाउंडेशन की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित कार्यशाला में रखी गई।

वायु प्रदूषण की रिपोर्ट को सार्वजनिक करते हुए बीएचईएल के सहायक महाप्रबंधक अंबरीश कुमार ने बताया कि दून के विभिन्न क्षेत्रों पार्टिकुलेट मैटर (पीएम)-10 व पीएम-2.5 के स्तर की जांच की गई। प्रदूषण के वाजिब कारणों को जानने के लिए सर्दी, गर्मी व बारिश के बाद के मौसम के भी आंकड़े लिए गए।

पता चला कि पीएम-10 का जो औसत स्तर 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से अधिक नहीं होना चाहिए, उसका अधिकतम स्तर सात गुना तक पाया गया। वहीं, पीएम-2.5 का औसत स्तर 40 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से अधिक नहीं होना चाहिए। जबकि यह करीब छह गुना से अधिक पाया गया। प्रदूषण की अधिकतर दर सर्वे चौक क्षेत्र में पाई गई।

रिपोर्ट में शहर के केंद्र घंटाघर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही के आंकड़े भी जुटाए गए, जो कि न सिर्फ चौंकाने वाली तस्वीर बयां कर रहे थे, बल्कि यह बात भी सामने आई कि वाहनों की संख्या के सापेक्ष प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर की गई कार्रवाई बेहद सीमित रही। कार्यशाला में बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि, क्लीन एयर एशिया की कंट्री डायरेक्टर प्रार्थना बोरा, गति फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अनूप नौटियाल, सर गंगा राम हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।

प्रदूषण का अधिकतम स्तर 

(माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर में)

मौसम—————-पीएम-10—-पीएम-2.5

गर्मी——————-413———–249

सर्दी——————–342———–226

मानसून के बाद——327———–222

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!