Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

विदेश मंत्री जयशंकर आज से मालदीव और श्रीलंका की चार दिवसीय यात्रा करेंगे, विकास को लेकर होंगे कई समझौते

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 मार्च 2022, शनिवार, नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर अपने समकक्षों के निमंत्रण के बाद आज से 30 मार्च तक मालदीव और श्रीलंका की चार दिवसीय यात्रा करेंगे। जानकारी के अनुसार जयशंकर 26 से 27 मार्च तक दो दिवसीय यात्रा के लिए आज मालदीव पहुंचेंगे, जिसके बाद 28 मार्च से श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा करेंगे जिसमें 29 मार्च को वह बिम्सटेक मंत्रिस्तरीय बैठक में भी हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार विदेश मंत्री मालदीव के अडू शहर का दौरा करेंगे जिसके दौरान वह राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से मुलाकात करेंगे और मालदीव के अपने समकक्ष अब्दुल्ला शाहिद के साथ भी बैठक करेंगे।

विदित रहे कि विदेश मंत्री की यात्रा में द्विपक्षीय विकास सहयोग से संबंधित कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इस दौरान वह कई योजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे जो कि भारत समर्थित परियोजनाएं होंगी। मंत्रालय के अनुसार भारत मालदीव के सामाजिक-आर्थिक विकास में अपने योगदान को बढ़ावा देगा और इसकी सुरक्षा को भी बढ़ाने पर जोर देगा। मंत्रालय ने कहा कि ‘मालदीव और श्रीलंका’ दोनों हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के प्रमुख समुद्री पड़ोसी हैं और प्रधानमंत्री के ‘सागर’ और नेबरहुड फर्स्ट के दृष्टिकोण में विशेष स्थान रखते हैं जिसके कारण श्रीलंका में भारत अपना सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी विदित रहे कि इस बार श्रीलंका 5वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाला है। बिम्सटेक मंत्रिस्तरीय बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर हिस्सा लेने वाले हैं जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। गौरतलब है कि बिम्सटेक (बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल) बंगाल की खाड़ी के क्षेत्रीय देशों का एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसमें भारत, म्यांमार, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान, थाईलैंड और नेपाल शामिल हैं। श्रीलंका इस समय संगठन का अध्यक्ष है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!