Breaking News :
>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
देश

बच्चों को विदेश में पढ़ाने वाले अलगाववादी नेताओं के चेहरे बेनकाब,

बच्चों को विदेश में पढ़ाने वाले अलगाववादी नेताओं के चेहरे बेनकाब, ये हैं Top 10 अलगाववादी

कश्मीर घाटी के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का खेल। अमित शाह ने राज्यसभा में अलगाववादी नेताओं के पाखंड से किया था सावधान। जानें- कहां रह रहे Top 10 अलगाववादियों के परिवार?

नई दिल्ली  बार-बार कश्मीर घाटी में स्कूलों और कालेजों को बंद करने का आह्वान करने और युवाओं को पत्थरबाजी व आतंकवाद के लिए उकसाने वाले अलगाववादी नेताओं के बच्चे न सिर्फ विदेश में पढ़ रहे है, बल्कि वहीं नौकरी भी कर रहे हैं। हर दिन के बंद से घाटी में बेपटरी हुई जिन्दगी से दूर अलगाववादी नेताओं के बच्चे सुख और सुकून की जिंदगी जी रहे हैं।

ध्यान देने की बात है कि गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा में अलगाववादी नेताओं के इस पाखंड का खुलासा किया था। जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने के विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए अमित शाह ने बताया था कि पिछले 70 सालों में किस तरह कश्मीर में आम आवाम को जरूरी सहूलियतों से भी मरहूम रखा गया।

उन्होंने बताया कि कश्मीरियत और कश्मीरियों की बात करने वाले अलगाववादी नेता आए दिन स्कूलों व कालेजों को बंद करने का ऐलान करते हैं। बच्चों और युवाओं को पढ़ाई से दूर कर उन्हें पत्थरबाजी के लिए उकसाते हैं। जबकि खुद अपने बच्चों को विदेशों में भेज कर अच्छी से अच्छी शिक्षा का बंदोबस्त कर रहे हैं। उनके परिवार के लोग कश्मीर घाटी से दूर बड़ी संख्या में विदेशों में बसे हुए हैं। छानबीन के बाद ऐसे अलगाववादी नेताओं के चेहरे सामने आने लगे हैं, जो अपने बच्चों का भविष्य संवारकर घाटी के बच्चों के हाथों में पत्थर थमा रहे हैं।

विदेश में हैं 112 अलगाववादियों के 220 बच्चे
कश्मीर घाटी में सक्रिय 112 अलगाववादी नेताओं के कम से कम 220 बच्चे, रिश्तेदार या करीबी विदेशों में पढ़ रहे हैं या सुकून की जिंदगी जी रहे हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद इनमें से ज्यादातर बच्चे विदेश में ही नौकरी कर रहे और रह भी रहे हैं। इन अलगाववादी नेताओं में हुर्रियत के भी तमाम बड़े नेता शामिल हैं। इनके बच्चों को न तो कश्मीरियत से मतलब है और न ही घाटी में पनप रहे आतंकवाद से इनका कोई नाता है। इसी से इन अलगाववादी नेताओं के दोहरे चरित्र का अंदाजा लगाया जा सकता है, जो बात-बात पर स्थानीय युवाओं को कानून हाथ में लेने के लिए उकसाते हैं। उन्हें देशविरोधी गतिविधियों में धकेल देते हैं। अमित शाह ने राज्यसभा में पेश रिपोर्ट में कश्मीर के 130 हुर्रियत नेताओं की भी कुंडली पेश की है, जिनके बच्चे विदेश में सेट हैं।

प्रमुख अलगाववादी और उनके बच्चे
एसएएस गिलानी: अपने बच्चों को विदेश में सेटल कर, स्थानीय लोगों को बरगलाने वालों में सबसे बड़ा नाम घाटी के सबसे बड़े अलगाववादी नेता एसएएस गिलानी का है। गिलानी के बेटे नईम गिलानी ने न सिर्फ पाकिस्तान से एमबीबीएस की पढ़ाई की, बल्कि अब वहीं रावलपिंडी में डाक्टर की पैक्टिस कर रहा है। गिलानी की बेटी सऊदी अरब में शिक्षक और दामाद इंजीनियर है। एसएएस गिलानी के दामाद अल्ताफ अहमद शाह की एक बेटी तुर्की में पत्रकार और दूसरी पाकिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। एसएएस गिलानी के एक दूसरे दामाद जहूर गिलानी का बेटा सउदी अरब में है और वहीं एयरलाइंस में नौकरी कर रहा है।

मीरवाइज उमर फारूखः इनकी बहन रुबिया फारूख अमेरिका में डाक्टर है।

आसिया अंद्राबीः घाटी में महिलाओं के बीच अलगाववाद की अलख जगाने वाली और फिलहाल जेल में बंद दुखतरन-ए-मिल्लत की प्रमुख आसिया अंद्राबी का एक बेटा मलेशिया में पढ़ रहा है। दूसरा बेटा आस्ट्रेलिया में है। आसिया अंद्राबी की बहन मरियम अंद्राबी भी अपने परिवार के साथ मलेशिया में रहती है।

असरफ सेहरईः हुर्रियत के गिलानी धड़े के महासचिव असरफ सेहरई ने भी अपने बच्चों की तालीम का पूरा ख्याल रखा। उसके दोनों बच्चे खालिद और आबिद असरफ सउदी अरब में नौकरी करते हैं।

मोहम्मद शफी रेशीः इनका बेटा अमेरिका में पीएचडी कर रहा है।

अशरफ लायाः इनकी बेटी पाकिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है।

बिलाल लोनः इनकी एक बेटी और दामाद लंदन में बस गए हैं, वहीं छोटी बेटी आस्ट्रेलिया में पढ़ रही है।

मोहम्मद यूसुफ मीरः मुस्लिम लीग नेता मोहम्मद यूसुफ मीर और फारूख गतपुरी की बेटी पाकिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है।

ख्वाजा फिरदौस वानीः डेमोक्रेटिक पोलिटिकल मूवमेंट के प्रमुख ख्वाजा फिरदौस वानी ने भी बेटे को पाकिस्तान में ही मेडिकल की पढ़ाई के लिए भेज दिया है।

निसान हुसैन रादरः वाहिदत-ए-इस्लामी के नेता निसान हुसैन रादर का बेटा और बेटी दोनों इरान में बस गए हैं और बेटी वहीं नौकरी कर रही है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!