Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनशैक्षिक गतिविधियाँ

सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में स्प्रिंग हिल्स स्कूल के छात्र-छात्राओं का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मई 2023, रविवार, देहरादून। स्प्रिंग हिल्स स्कूल के कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित वर्ष-2023 की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षकों के अथक प्रयास एवं बच्चों की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि स्कूल का 100 फीसदी परीक्षा परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।

स्कूल प्रबन्धन, अध्यापकगण, छात्र-छात्राओं एवं अभिवावकों के सामूहिक प्रयासों से ही एक बड़ी उपलब्धि हांसिल हुई है।

सीबीएसई दसवीं की वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा में अपूर्वा उनियाल ने 96 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इनके साथ ही अक्षिता बिष्ट ने 95.2 फीसदी, अंशिका रावत ने 94.4 फीसदी, अन्वी बुढ़लाकोटी ने 94.2 फीसदी, उज्जवल शर्मा ने 91 फीसदी, वैभव उनियाल ने 91 फीसदी एवं अनन्या बिष्ट ने 90 फीसदी अंक प्राप्त कर अत्यंत सराहनीय प्रदर्शन किया है।

वहीं, सीबीएसई बारहवीं की वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा में 92 फीसदी अंकों के साथ सौम्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

स्कूल के सीबीएसई दसवीं व बारहवीं के अन्य समस्त छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन भी काफी अच्छा एवं सराहनीय रहा है।

स्प्रिंग हिल्स स्कूल के प्रबंध-निदेशक व प्रधानाचार्य ने सीबीएसई 2023 बोर्ड के दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट एवं शानदार प्रदर्शन के लिए समस्त छात्र-छात्राओं के साथ ही इस उपलब्धि को प्राप्त करने के लिए महत्पूर्ण भूमिका निभाने वाले समस्त शिक्षकों एवं अभिवावकों को हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई दी है।

आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति एवं आकाश ज्ञान वाटिका परिवार की ओर से प्रबंध-निदेशक व प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं सभी अविभावकों को हार्दिक शुभकामनायें एवं बहुत-बहुत बधाई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!