Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

बड़ी खबर : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार करेंगे पूर्व सैनिक

पूर्व सैनिक संगठन ने भाजपा को दिया अपना समर्थन

भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही सैनिक बहूल्य उत्तराखण्ड प्रदेश में राज्यपाल भी एक सैनिक हैं और मुख्यमंत्री भी सैनिक पुत्र हैं।

पूर्व सैनिक वेल्फेयर एसोसिएशन ने मसूरी सीट पर गणेश जोशी को दिया समर्थन

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जनवरी 2022, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लिए पूर्व सैनिक भाजपा का प्रचार करेंगे। पूर्व सैनिक वेल्फेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी गणेश जोशी को अपना समर्थन दिया है। उनका कहना है कि सरकार ने पूर्व सैनिकों के लिए कई योजनाएं लागू कीं।

उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में पूर्व सैनिक संगठन (पी.बी.ओ.आर.) द्वारा आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस केंद्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट ने पत्रकारो को बताया कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सैनिकों का सम्मान एवं हितों की रक्षा करती है।

एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों को लाभांवित करने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने भाजपा को सैनिकों के सम्मान और हितों की रक्षा करने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की 40 वर्षों के वन रैंक वन पेंशन की मांग को केंद्र सरकार ने तोहफा के रूप में दिया।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही उत्तराखण्ड बहूल्य सैनिक प्रदेश में राज्यपाल भी एक सैनिक है और मुख्यमंत्री भी सैनिक पुत्र हैं। मसूरी विधानसभा में भी पूर्व सैनिक गणेश जोशी को प्रत्याशी बनाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सैनिक परिवार से हैं, भाजपा ने मसूरी से गणेश जोशी को प्रत्याशी बनाया है, जिन्होंने सेना में सेवा दी। पूर्व सैनिकों ने कहा कि सैनिक कल्याण मंत्री रहे गणेश जोशी के प्रयास की बदौलत पांचवें धाम के रूप में सैनिक धाम में शहीदों के आंगन की मिट्टी लेकर कार्य शुरू करवाया। उनके द्वारा किए जा रहे कार्य को देखते हुए एसोसिएशन विधानसभा चुनाव में पूरा समर्थन करेगा।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन (पी.बी.ओ.आर.) के केंद्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा पूर्व सैनिक गणेश जोशी पिछले 3 साल लगातार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में भारी बहुमत से विजय प्राप्त करते आ रहें हैं और प्रत्येक बार जीत का अन्तर लगातार बढ़ता रहा है। वर्तमान में सैनिक कल्याण मंत्री है, सैनिक कल्याण मंत्री रहते हुये उन्होंने सैनिकों के लिये अभूतपूर्व कार्य किये।

पूर्व सैनिक संगठन (पी.बी.ओ.आर.) के केंद्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा कि एसोसिएशन से जुड़े तकरीबन 40 हजार सदस्य ब्लाक और जिला स्तर पर भाजपा का प्रचार भी करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!