Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

एक मजबूत लोकतंत्र में सबकी भागीदारी, सबकी जिम्मेदारी

आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद टिहरी गढ़वाल में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2023, शनिवार, टिहरी गढ़वाल। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पुनरीक्षण कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता हेतु चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) गठित कर सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के माध्यम से गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में जनपद में विभिन्न विभागों के माध्यम से ईएलसी गठित कर स्वीप के माध्यम से चुनाव पर गोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रदर्शनी, रैली, महिला चौपाल, 18 वर्ष के विद्यार्थियों का वोटर आईडी कार्ड एवं चुनाव में सहभागिता की आवश्यकता विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि अन्य गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, ताकि आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में सबकी भागीदारी सुनिश्चित कर शतप्रतिशत मतदान हो सके।

स्वीप के अन्तर्गत चुनावी जनजारूकता हेतु संबंधित विभागों द्वारा विभिन्न गतिविधियों आयोजित की गई, जिनकी साप्ताहिक रिपोर्ट फोटोग्राफ्स् सहित जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करायी गयी। जिला सूचना कार्यालय के तत्वाधान में नुक्कड़ नाटक दल के माध्यम से गत चुनाव में कम मतदान प्रतिशत वाले ग्राम गुनोगी गाँव (बमुण्ड) विकास खण्ड चम्बा में निर्वाचक नामावली में प्रथम बार नाम सम्मिलित कराने हेतु फार्म-6, भारतीय पासपोर्ट धारक प्रवासी भारतीयों के लिए फार्म-6ए, नामावली से किसी नाम को हटाने के लिए फार्म-7, वर्तमान नामावली में किसी प्रकार के संशोधन, एक ही निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत एक बूथ से दूसरे बूथ में या एक विधानसभा से किसी दूसरी विधानसभा में निवास परिवर्तन, फोटो पहचान पत्र बदलना अथवा दिव्यांग व्यक्ति को मार्क करना हेतु फार्म-8 आदि के संबंध में जानकारी दी गई तथा तत्संबंधी पेम्पलेट वितरित किये गये। वहीं जिला पंचायत, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, लीड बैंक कार्यालय, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, आईटीआई, क्रीड़ा विभाग, समाज कल्याण तथा परिवहन विभाग द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पोस्टर/पम्पलेट चस्पा, मतदान शपथ, रैली, चित्रकला प्रदर्शनी आदि कार्यक्रम करवाये गये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!