Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
दिल्लीदेश

साँसें भी दुश्वार : दिल्ली, मुंबई के अलावा देश के ये शहर भी बन रहे गैस चेंबर, डबल हो गया पॉलूशन

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 नवम्बर 2023, शुक्रवार, नई दिल्ली। नवंबर का महीना आते ही दिल्ली में साँसों का संकट बीते कई सालों से शुरू हो जाता है। आंखों में चुभन, सीने में जलन और गले में खराश के लक्षण दिखते हैं। लेकिन यह हाल अकेले दिल्ली का ही नहीं है बल्कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी यह संकट पैदा हुई है। इसके अलावा हैदराबाद और कोलकाता में भी बीते 5 सालों में एयर पलूशन तेजी से बढ़ा है। मुंबई में तो हवा में प्रदूषण 2019 से 2023 तक दोगुना हो चुका है। क्लाइमेट टेक स्टार्टअप रेस्पायरर लिविंग साइंसेज के मुताबिक 2019 से 2023 के दौरान देश के 4 बड़े शहरों में पलूशन का लेवल तेजी से बढ़ा है।

खासतौर पर समुद्री हवाओं के चलते साफ हवा के लिए मशहूर रहे मुंबई में इस साल बीते वर्ष के मुकाबले एयर पलूशन 42.1 फीसदी तक बढ़ गया है। इससे पहले 2019 के मुकाबले 20 में 54 फीसदी तक का इजाफा हुआ था। मुंबई प्रशासन ने पलूशन से निपटने के लिए 350 सरकारी बसों में एयर फिल्टर लगाए हैं। इसके अलावा कुछ खास जगहों पर एयर प्यूरिफिकेशन सिस्टम भी लगाए हैं। इसके अलावा खास तरह की स्ट्रीटलाइट्स भी लगी हैं। मुंबई में जगह-जगह पर ऊंचाई से पानी छिड़का जा रहा है ताकि धूल के कड़ों को दबाया जा सके।

इसी तरह दिल्ली में एक बार फिर दिवाली से पहले पलूशन दम घोंट रहा है। बीते करीब एक सप्ताह से दिल्ली में एयर पलूशन खतरनाक लेवल पर चला गया है। करीब 400 के लेवल पर गया एक्‍यूआई दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर में ही संकट है। दक्षिण भारत के बड़े शहर हैदराबाद में भी हालात बिगड़े हैं। इस साल बीते वर्ष की तुलना में शहर में एयर पलूशन में 18.6 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके अलावा बीते साल भी 29 फीसदी बढ़ गया था।

कोलकाता में भी संकट, पर इन 4 शहरों में मिली राहत
कोलकाता में अमूमन हवा साफ ही रहती थी, लेकिन यहां भी अब हालात बदल गए हैं। इस साल एयर पलूशन में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है। इससे पहले 2021 में 51 फीसदी अधिक था। हालांकि 2022 में 33 फीसदी की कमी दर्ज की गई थी, लेकिन अब यह फिर से बढ़ा है। हालांकि सरप्राइज की बात यह है कि लखनऊ, पटना, बेंगलुरु और चेन्नै में बीते साल के मुकाबले हवा साफ बनी हुई है। सबसे बड़ी कमी चेन्नै में आई है, जहां 23 फीसदी कम हुआ है। इसके अलावा बेंगलुरु में 11, पटना में भी 11 और लखनऊ में महज 0.9 फीसदी की कमी आई है।

बता दें कि एयर पलूशन का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा है। शीर्ष अदालत ने दिल्ली के 4 पड़ोसी राज्यों राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और यूपी से पूछा था कि उन्होंने पलूशन कम करने के लिए क्या कदम उठाए हैं। शीर्ष अदालत ने चारों राज्यों से इसे लेकर रिपोर्ट सौंपने को भी कहा है। हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने को उत्तर भारत के राज्यों में पलूशन की वजह माना जाता रहा है। रविवार को ही पंजाब में पराली जलाने के मामलों में 740 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!