Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
ताज़ा खबरेंदेश

राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत चल रही है शीतलहर

आकाश ज्ञान वाटिका, 09 जनवरी, 2023, सोमवार, नई दिल्ली राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत को ठंड और कोहरे का डबल अटैक  झेलना पड़ रहा है। सोमवार तड़के से ही कोहरा छाया है और शीतलहर चल रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक कई राज्यों को इससे राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट और राजस्थान, बिहार में आरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा छाने का अनुमान है। दिल्ली, पंजाब, यूपी, हरियाणा, बिहार समेत कई राज्यों में आज कोहरे के चलते विजिबिलिटी न के बराबर रही। दिल्ली और यूपी में तो कोहरे के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है।

दिल्ली में आज घना कोहरा छाने के चलते विजिबिलिटी 50 मीटर की है। खराब दृश्यता के चलते दिल्ली में आज ट्रैफिक रेंगता दिखाई दिया। कम विजिबिलिटी के चलते ट्रैफिक विभाग ने भी गाड़ियों की रफ्तार कम रखने की हिदायत दी। दिल्ली में तो ठंड और कोहरे के कारण निजी स्कूलों 15 जनवरी तक बंद करने के भी निर्देश दे दिए गए हैं।

दिल्ली-पानीपत और फरीदाबाद के नैशनल हाइवे पर लोग लाइट जलाकर वाहन चलाते दिखे। वहीं विजिबिलिटी कम होने के चलते यूपी के कई हाइवे पर भी गाड़ियों की रफ्तार धीमी दिखी। लोगों को वाहन की स्पीड भी कम रखने की हिदायत दी गई है।

कोहरे के कारण दिल्ली, यूपी और पंजाब में विजिबिलिटी न के बराबर रही। दिल्ली में जहां यह 50 मीटर रही तो वहीं, पंजाब के बठिंडा और यूपी के लखनऊ, आगरा और बरेली में जीरो विजिबिलिटी रही। हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कई जगह जीरो विजिबिलिटी रही।

सफदरजंग में आज सुबह न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा

दिल्ली में शीतलहर के चलते आज सुबह सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.9 रहा। वहीं पंजाब के कई जिलों में पारा काफी नीचे गिरा, रूपनगर में अधिकतम तापामान 12.1 और न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि अमृतसर में न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट में तो ठंड के कारण एक व्यक्ति की मौत भी हो गई।

शहरों की विजिबिलिटी (मीटर में)

  • भटिंडा : 0
  • आगरा : 0 
  • अमृतसर : 25 
  • दिल्ली में : 25
  • अंबाला में : 25 
  • हिसार में : 50
  • गया में : 50 
  • पटना में : 50
  • श्री गंगानगर में : 25
  • वाराणसी में : 25
  • लखनऊ में : 0
  • बरेली में : 50 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!