Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

स्वर्णिम देवभूमि परिषद की ओर से आयोजित किया गया “प्रबुद्ध नागरिक अभिनंदन समारोह”

देहरादून के संभ्रांत प्रतिष्ठित महानुभाव द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।

उत्तराखंड प्रदेश देश का वह पहला प्रदेश है जिसमें समान नागरिक संहिता जैसा बिल पास कर इतिहास बनाने का कार्य किया है : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 08 फ़रवरी 2024, देहरादून। आज, गुरुवार, 8 फरवरी को स्वर्णिम देवभूमि परिषद की ओर से प्रबुद्ध नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का देहरादून के संभ्रांत प्रतिष्ठित महानुभाव द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। जिसमें व्यापार मंडल, उत्तरांचल पंजाबी महासभा, वैश्य महासभा, सिंह सभा, गुरुद्वारा रेस कोर्स, गढ़वाल भात मंडल, कुर्मांचल परिषद एवं शहर के प्रतिष्ठित विद्वत जन डॉक्टर आदि जेष्ठ नागरिकों ने अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड प्रदेश देश का वह पहला प्रदेश है जिसमें समान नागरिक संहिता जैसा बिल पास कर इतिहास बनाने का कार्य किया है। प्रदेश के लिए बहुत गर्व की बात है। UCC लंबे काल खंड के अंतराल में उत्तराखंड में पारित होने का काम हुआ है। चुनाव से पूर्व यह संकल्प लिया था कि नई सरकार आने पर सबसे पहले निर्णय समान नागरिक संहिता पर होगा और वही हमने अपनी कैबिनेट में रखा। उत्तराखंड की जनता ने दुबारा सरकार बनाई, पहली कैबिनेट में कमेटी बनाई। लगभग 20 माह के लंबे अंतराल के बाद कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पेश की और आज प्रदेश में समान नागरिक संहिता का बिल विधानसभा में पास हो गया। देवभूमि उत्तराखंड की जनता का आशीर्वाद सदैव हमारे साथ रहा है और आगे भी रहेगा। देवभूमि में निवास करने वाले सभी जाति, धर्म, समुदायों के सभी लोगों का ध्यान रखते हुए, सबके लिए एक समान कानून होना चाहिए, उसी दिशा में यह कार्य किया गया है। उत्तराखंड की माताओं, बहनों के लिए यह कानून एक नजीर पेश करेगा। समाज की विभिन्न कुरीतियों को समाप्त करने वाला यह बिल है। हमारी बहनें प्रदेश में सुरक्षित रहें, उस दिशा में उठाया गया कदम है। देवभूमि उत्तराखंड वैसे भी देवी देवताओं का राज्य है, देवी देवताओं के आशीर्वाद का यह परिणाम है।

अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि जो हम कहते हैं वह तो करते ही हैं और जो नहीं कहते हैं उसे भी करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ अग्रवाल ने किया जो कि इस कार्यक्रम के सह-संयोजक भी थे। मंच पर राजपुर विधानसभा के विधायक खजान दास, अनिल गोयल, विपिन नागलिया, रोशन धस्माना, विनय रोहिला, राकेश ओबरॉय, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, डॉ० महेश कुड़ियाल, डॉ० दत्ता स्वराज, मधु भट्ट, पदम सिंह थापा, श्याम सुंदर गोयल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा एवं अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!