Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
खेल-जगत

एशेज में इंग्लैंड की ऐतिहासिक वापसी, ऑस्ट्रेलिया को चौथे टेस्ट में छह विकेट से हराया

लगभग 14 साल बाद कंगारुओं की धरती पर टेस्ट जीत, सीरीज में ऑस्ट्रेलिया अब भी 3-1 से आगे

एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर छह विकेट से मात दी। महज दूसरे दिन मुकाबला समाप्त हो गया और इंग्लिश टीम ने वर्षों से चला आ रहा हार का सिलसिला तोड़ते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की। हालांकि, सीरीज का परिणाम पहले ही तय हो चुका है, क्योंकि शुरुआती तीन टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया अजेय बढ़त बना चुका है। फिलहाल एशेज सीरीज का स्कोर 3-1 हो गया है।

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में लगभग 15 साल बाद टेस्ट मैच जीतने का कारनामा किया। इससे पहले इंग्लिश टीम को ऑस्ट्रेलियाई धरती पर जनवरी 2011 में आखिरी टेस्ट जीत नसीब हुई थी। इसके बाद खेले गए तीन एशेज दौरों में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा था। इंग्लैंड की यह जीत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार 18 टेस्ट मैचों की हार की कड़ी को भी खत्म करती है।

कप्तान बेन स्टोक्स और सीनियर बल्लेबाज जो रूट के लिए यह जीत खास रही, क्योंकि दोनों की ऑस्ट्रेलिया में यह पहली टेस्ट जीत है। इससे पहले उनके सभी दौरे हार या ड्रॉ पर समाप्त हुए थे। चौथे टेस्ट में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसे गेंदबाजों ने सही साबित किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में केवल 152 रन पर सिमट गई।

जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी भी संघर्षपूर्ण रही और पूरी टीम 110 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को मामूली बढ़त मिली, लेकिन दूसरी पारी में कंगारू बल्लेबाज एक बार फिर दबाव में नजर आए और 132 रन पर ढेर हो गए। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने लगातार विकेट झटकते हुए मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली।

175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने संयमित बल्लेबाजी की। हालांकि कुछ विकेट जल्दी गिरे, लेकिन मध्यक्रम ने जिम्मेदारी संभालते हुए टीम को जीत तक पहुंचा दिया। इंग्लैंड ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और लंबे समय बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर जीत का जश्न मनाया।

मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों का प्रदर्शन निर्णायक रहा, जिन्होंने दोनों पारियों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वहीं बल्लेबाजी में टीम ने धैर्य और समझदारी दिखाते हुए लक्ष्य हासिल किया। इस जीत से इंग्लैंड को भले ही सीरीज में बराबरी न मिली हो, लेकिन आत्मविश्वास और मनोबल के लिहाज से यह जीत बेहद अहम मानी जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!