Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशपर्यटन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज लांच करेंगे नई पर्यटन नीति, स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2022, शनिवार, नई दिल्ली। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को नई दिल्ली में राज्य की नई पर्यटन नीति लांच करेंगे। कार्यक्रम की मेजबानी पर्यटन, कला- संस्कृति, खेल और युवा मामले विभाग, झारखंड सरकार और फेडरेशन आफ इंडियन चैंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) करेगा। नीति के तहत वीकेंड गेटवे के साथ धार्मिक, इको, एडवेंचर, वेलनेस, रूरल और माइनिंग टूरिज्म को बढ़ावा देने पर सरकार का ध्यान होगा।

नई पर्यटन नीति का लक्ष्य इको-सर्किट जैसे लातेहार-नेतरहाट-बेतला-चांडिल-डालमा-मिरचैया-गेतलसुद सर्किट के जरिए इको टूरिज्म को प्रमोट करना भी है। इसके अलावा राज्य में कल्चरल व रूरल टूरिज्म को भी सशक्त किया जाएगा। साथ ही एंडवेंचर व वेलनेस टूरिज्म के लिए भी योजनाएं बनाई जा रहीं हैं।

स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर

नई पर्यटन नीति के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मुहैया कराने का लक्ष्य है। इस मौके पर पोस्टकार्ड फ्राम झारखंड डाक्यूमेंटरी का शनिवार को नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर प्रीमियर होगा। डाक्यूमेंटरी पर्यटक स्थलों, जंगल, पहाड़ और संस्कृति पर चैनल द्वारा तैयार किया गया है। मजारी ने कहा, ‘मैंने पीएमएल-क्यू के 10 मतों को खारिज करने का फैसला दिया क्योंकि उसके प्रमुख चौधरी शुजात हुसैन ने मुझे एक पत्र लिखकर कहा था कि उनकी पार्टी के विधायकों को पीटीआई-पीएमएलक्यू उम्मीदवार के लिए वोट नहीं करना चाहिए था। मैंने फोन पर शुजात से बात की और उन्होंने अपने पत्र में इसका जिक्र होने की पुष्टि की।’

इस नीति के तहत राज्य में धार्मिक, सांस्कृतिक और खनन को लेकर कई तरह के पर्यटन को विकसित करने की योजना है। इसमें व्यापार और सुरक्षा के लिए प्रस्ताव भी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि दो सप्ताह पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के देवघर में एयरपोर्ट का शुभारंभ किया था। इससे बैद्यनाथ धाम के साथ सीधी कनेक्टीविटी हो सकती है। इस धर्मस्थल पर लाखों श्रद्धालु हर साल आते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!