Breaking News :
>>कलम के सिपाही : ईश्वर प्रसाद उनियाल, जिनकी लेखनी आज भी दिखा रही समाज को राह>>देहरादून में अवैध निर्माण करने वालों पर एमडीडीए का शिकंजा>>चारधाम यात्रा-2026 : 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण>>मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण>>37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की एच. एन. बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग>>कुठालवाली में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली नई सौगात>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन>>जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज>>सीमांत गाँवों के विकास हेतु 402 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन>>चार धाम तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच : डाॅ. धन सिंह रावत>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में इस वजह से की जा रही है बिजली की कटौती

देहरादून: प्रदेश में बिजली की किल्लत हो गई है। इसके चलते हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में दो से तीन घंटे की कटौती करनी पड़ रही है। भले ही ऊर्जा निगम इससे इंकार कर रहा हो, लेकिन देहरादून समेत अन्य क्षेत्र भी अघोषित कटौती से अछूते नहीं हैं।

दरअसल, पश्चिमी ग्रिड में व्यवधान के चलते इंडियन एनर्जी एक्सचेंज को गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के उत्पादकों से बिजली नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते बाजार में बिजली के दाम बढ़ गए हैं। ऊर्जा निगम पिछले दो दिन से टेंडर के माध्यम से एक्सचेंज से बिजली लेने के लिए दरें प्रस्तावित कर रहा है, लेकिन दरें उससे अधिक पहुंच रही हैं। इस कारण बिजली की कमी है।

सूत्रों के मुताबिक 12 मई के बाद ही स्थिति सामान्य होगी। बुधवार को राज्य की बिजली मांग 39.70 मिलियन यूनिट (एमयू) रही और तमाम स्रोतों से 37.77 एमयू बिजली ही मिली। जिसके चलते कटौती करनी पड़ी। बाजार से 5.77 एमयू बिजली खरीदी थी, लेकिन करीब साढ़े तीन एमयू बिजली ही मिली। यही स्थिति गुरुवार को भी रही।

ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता एवं प्रवक्ता एके सिंह ने बताया कि बाजार की स्थिति को देखते हुए बिजली खरीदी जाएगी। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि प्रदेश में कहीं भी कटौती न हो।

यूजेवीएनएल से 12 एमयू बिजली मिली उत्तराखंड जलविद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की परियोजनाओं से बुधवार को करीब 13 एमयू बिजली उत्पादन हुआ। लेकिन हिमाचल का हिस्सा काटने के बाद करीब 12 एमयू बिजली मिली। गैस आधारित परियोजनाओं से सात, सोलर प्लांट से 0.72 और केंद्रीय पूल से करीब 14 एमयू बिजली प्राप्त हुई।

बिजली चोरी के चार मामले पकड़े 

ऊर्जा निगम की सतर्कता इकाई ने विकासनगर क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें चार मामले पकड़ में आए और उक्त उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!