Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डबागेश्वरराजनैतिक-गतिविधियाँ

बागेश्वर में चुनावी फिजा बदल गए मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री के रोड शो और जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

डबल इंजन सरकार की गिनाई उपलब्धियाँ

बोले बदल रही देवभूमि की कार्यसंस्कृति

विपक्ष को बताया मुद्दा विहीन, आरोपों का दिया करारा जवाब

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 सितम्बर 2023, रविवार, बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर उपचुनाव के प्रचार की कमान अपने हाथों में ले ली। उपचुनाव का प्रचार थमने से ठीक एक दिन पहले क्षेत्र में पहुंचे धामी ने रोड शो और रैलियों के जरिए सियासी फिजा बदल दी। गरुड़ और बागेश्वर के रोड शो में उमड़ी जबरदस्त भीड़ से साबित हो गया कि युवा मुख्यमंत्री की लोकप्रियता का जादू जनता के सिर चढ़कर बोल रहा है। इन दोनों जगहों पर हुई जनसभा में डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही धामी ने विपक्ष के आरोपों का भी करारा जवाब दिया।

गरुड़ में जहां-जहां से मुख्यमंत्री धामी का रोड शो गुजरा वहां जनसैलाब उमड़ गया। वो जिस भी सड़क से गुजरे वहां ‘जय श्रीराम’ के नारे गूंजने लगे। जनसभा में जब मुख्यमंत्री ने बोलना शुरू किया तो वह भाषण के बीच-बीच में सामने मौजूद भीड़ को खुद से जोड़ते भी रहे।

चलते-चलते उन्होंने जनता की तरफ सवाल उछाला कि क्या देवभूमि की कार्यसंस्कृति में बदलाव नहीं आ रहा है ? नकल माफिया से लेकर नशे के सौदागरों, भू-माफियाओं पर नकेल कसी जा रही है या नहीं ? अफसर, नेता हों या फिर वकील! उन्हें अपराध की सजा मिल रही है या नहीं ? पटरी पर सरपट दौड़ रही विकास की गाड़ी का भी उन्होंने सिलसिलेवार जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग दर्शन और सहयोग से देवभूमि में किसी तरह बुनियादी सुविधाओं का जाल बिछाया जा रहा है। दुर्गम से दुर्गम क्षेत्र में जन सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने जनता से पूछा कि इस बार भी बागेश्वर की बोगी डबल इंजन की सरकार से जुड़ेगी ना ? इस पर जनता ने तालियों की गड़गड़ाहट और नारों की गूंज से मुख्यमंत्री को जीत के प्रति आश्वस्त किया। इसके बाद, बागेश्वर में आयोजित रोड शो और जनसभा में भी कमोवेश भीड़ की यही स्थिति रही। लोग कहते दिखे कि मुख्यमंत्री धामी ने बागेश्वर आकर पूरे माहौल को एकतरफा भाजपा के पक्ष में कर दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!