Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

एलारा कैपिटल ग्रुप लंदन के सीईओ राज भट्ट ने किया इंटेंसिव केयर सेंटर

भिक्षावृत्ति-निवारण व शिक्षा सुधार में जिला प्रशासन के प्रयासों को सराहा, बच्चों के भविष्य निर्माण में हर संभव योगदान का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन, जिला प्रशासन के सतत प्रयास, शिक्षा की मुख्यधारा में लौटते बच्चे

इंटेंसिव केयर सेंटर में बच्चों को कंप्यूटर, संगीत, योग, खेलकूद एक्टिविटी के साथ मिल रही निःशुल्क शिक्षा

भिक्षावृत्ति रोककर बच्चों को स्कूल लाने का प्रयास, एक प्रेरक मॉडल, अभिनव पहल : सीईओ राज भट्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 19 नवम्बर 2025, देहरादून। एलारा कैपिटल ग्रुप लंदन के सीईओ एवं फाउंडर राज भट्ट ने बुधवार को देहरादून जिला प्रशासन द्वारा बाल विक्षावृत्ति निवारण तथा बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संचालित राज्य का प्रथम मॉडल इंटेसिव केयर सेंटर, साधुराम इंटर कॉलेज, राजा रोड़ देहरादून का विजिट किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी सविन बंसल से इंटेसिव केयर सेंटर में बच्चों को दी जा रही शिक्षा एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जिला प्रशासन की इस अभिनव एवं पुनीत कार्य की जमकर प्रशंसा की। सीईओ राज भट्ट ने कहा कि इस काम को आगे बढ़ाने के लिए उनकी तरफ से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

एलारा कैपिटल ग्रुप लंदन के सीईओ एवं फाउंडर राज भट्ट मूलतः उत्तराखंड चंपावत के रहने वाले है और लंदन में एक सफल व्यवसायी है। अब वे उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। समाजसेवी उन्होंने गरीबों की मदद, उन्हें शिक्षा प्रदान करने एवं बच्चों की देखभाल जैसे मुहिम से जुड़े है। इंटेसिव केयर सेंटर के विजिट के दौरान सीईओ राज भट्ट यहाँ पर बच्चों से भी रूबरू हुए और जिला प्रशासन द्वारा संचालित इस सेंटर से काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने कहा कि इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए उनकी ओर से भी हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने इंटेसिव केयर सेंटर के बारे में पूरी जानकारी दी। बाल विक्षावृत्ति निवारण तथा बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राज्य का पहला मॉडल इंटेसिव केयर सेंटर, साधु राम इंटर कॉलेज में संचालित किया गया है। सड़कों पर विखरते बचपन को संवारने के लिए इस सेंटर में एक माइक्रो प्लानिंग के साथ काम किया जा रहा है। इस सेंटर में भीख मांगते तथा कूडा बीनने वाले बच्चों को ट्रेस करने उपरांत उनकी काउंसलिंग करते हुए उन्हें अक्षर व तकनीकि ज्ञान, संगीत व खेलकूद गतिविधियों से जोड़कर स्कूलों में दाखिला कराया जा रहा है। स्वैच्छिक समूह आसरा, समपर्ण और सरफीना के साथ जिला प्रशासन ने एमओयू करके इसका संचालन किया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा अभी तक 82 भीख माँगते बच्चे, 63 बाल मजदूरी में संलिप्त और 113 कूड़ा बीनने वाले बच्चों सहित कुल 258 बच्चों को सड़कों से रेस्क्यू कर इस सेंटर के माध्यम से शिक्षा की मुख्याधारा से जोड़ा गया है। वर्तमान में इंटेसिव केयर सेंटर में 51 बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। जिसमें 29 बालक एवं 22 बालिकायें शामिल है। इनमें से 30 बच्चों को जीपीएस और जीयूपीएस परेड ग्राउंड, 19 बच्चों को साधुराम इंटर कॉलेज तथा 02 बच्चों को जीपीएस मथुरावाल में दाखिला कराया गया है। जिसका पूरा व्यय जिला प्रशासन द्वारा वहन किया जाता है। यहाँ पर आरबीएसके टीम द्वारा बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाता है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने स्कूल प्रबंधक को मॉडल इंटेंसिव केयर सेंटर भवन के प्रथम तल का निर्माण, पैदल रास्ते की मरम्मत, रेलिंग, शौचालय की मरम्मत कार्य के लिए शीघ्र आंगणन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही स्कूल में नियमित साफ सफाई के लिए आउटसोर्सिंग से व्यवस्था करने को कहा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, सहायक निदेशक सूचना बद्री चन्द्र नेगी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!