Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

महाराष्ट्र में सियासी संकट जारी : बागी विधायकों के साथ आज अहम बैठक करेंगे एकनाथ शिंदे, संजय राउत ने दी चेतावनी

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जून 2022, रविवार, नई दिल्ली/मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी संकट लगातार जारी है। शिवसेना के बागी विधायक और नेता असम के गुवाहाटी में मौजूद हैं। उनका नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। उनका दावा है कि उनके पास 40 से अधिक विधायकों का समर्थन है। इसके साथ ही यह भी खबर आ रही है कि एकनाथ शिंदे ने आज फिर बागी विधायकों की एक बैठक बुलाई है। शनिवार को भी बागी विधायकों की एक बैठक हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बागी विधायकों के नेता एकनाथ शिंदे आज बुलाई गई बैठक में आगे की रणनीति को लेकर विधायकों से चर्चा करेंगे। बता दें कि शनिवार रात एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात हुई है। दोनों नेताओं की मुलाकात किन मुद्दों पर हुई और उसका नतीजा क्या रहा, ये सामने नहीं आया है।

वहीं शिवसेना के राज्यसभा सांसद ने एक ट्वीट करके बागी नेताओं पर निशाना साधा है। संजय राउत ने ट्वीट किया है कि “कब तक छिपोगे गुवाहाटी में……….., आना ही पड़ेगा चौपाटी में………” संजय राउत ने इससे पहले शनिवार को भी बागी नेताओं को लेकर बयान दिया था। उन्होंने बागी विधायकों को पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि उन्हें जो करना है करने दो, मुंबई में तो आना पड़ेगा ना। वहां बैठकर हमें क्या सलाह दे रहे हैं? हज़ारों-लाखों शिवसैनिक हमारे एक इशारे का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हमने अभी भी संयम रखा है।

मेरी लड़ाई शिवसेना को एमवीए के चंगुल से बाहर निकालने के लिए है: शिंदे

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना कार्यकर्ताओं को समझना चाहिए कि वह पार्टी को महा विकास आघाड़ी (MVA) के चंगुल से बाहर निकालने के लिए संघर्ष रहे हैं। शिंदे ने यह अपील पार्टी अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा उनके नेतृत्व वाले बागी विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने, उनके बैनरों को हटाने, कुछ जगहों पर पथराव करने और पुणे में एक विधायक के कार्यालय में तोड़फोड़ करने के बाद की है। शिंदे ने ट्वीट कर कहा कि मेरे प्रिय शिवसेना के कार्यकर्ताओं, MVA की साजिश को समझने की कोशिश करें। मैं शिवसेना और शिवसेना कार्यकर्ताओं को महा विकास आघाड़ी (MVA) के चंगुल से बाहर निकालने के लिए लड़ रहा हूँ। उन्होंने कहा कि मैं इस लड़ाई को शिवसेना कार्यकर्ताओं के हित में समर्पित करता हूँ।

शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने पारित किया प्रस्ताव : “कोई अन्य राजनीतिक संगठन शिवसेना और इसके संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे के नाम का उपयोग नहीं कर सकता है”

शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने शनिवार को एक प्रस्ताव पारित कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे को बागियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकृत किया है। शिवसेना के अधिकतर विधायकों के समर्थन का दावा करने वाले एकनाथ शिंदे के विद्रोह का सामना कर रही पार्टी की कार्यकारिणी ने एक प्रस्ताव भी पारित किया, जिसके मुताबिक कोई अन्य राजनीतिक संगठन शिवसेना और इसके संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे के नाम का उपयोग नहीं कर सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!