Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

अलीगढ़ में शराब पीने से 8 लोगों की मौत, 10 लोगों की हालत गंभीर

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मई 2021, शुक्रवार, अलीगढ़। ताला नगरी अलीगढ़ में शराब के सेवन से शुक्रवार को आठ लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही दस लोगों की हालत गंभीर बनी है। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जांच क आदेश दिए हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच का आदेश दिए है। डीएम ने अब आठ लोगों के मरने की पुष्टि की है। इनमे पांच करसुआ, एक अंडला व दो ट्रक ड्राइवर हैं। आशंका व्‍‍‍‍‍यक्‍त की जा रही है कि मृतकोंं की संख्‍या अधिक हो सकती है।

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने आठ लोगों के मरने की पुष्टि की है। जबकि हंगामा कर रहे लोग मरने वालों की संख्या अधिक बता रहे हैं। सभी अलग-अलग गांवों से हैं, पुलिस इनकी सही जानकारी जुटाने में लगी है। अलीगढ़ लोधा थाना क्षेत्र के गांव करसुआ में शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही दस से अधिक लोगों की हालत गंभीर है। इन सभी ने गरुवार को शराब खरीदी थी। देर शाम इन सभी ने शराब का सेवन किया। इसके बाद से इनकी हालत बिगडऩे लगी। पुलिस ने शराब ठेका अपने कब्जे में ले लिया है। जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने  शराब ठेका  को अपने कब्जे में ले लिया है। इस दौरान ग्रामीणों ने शराब ठेका के खिलाफ हंगामा भी किया।

स्थानीय लोगों ने बताया है कि शराब के सेवन के बाद जान गंवाने वालों ने गांव ही ठेके से शराब खरीद कर पी थी। मृतकों में दो करसुआ में एचपी गैस बॉटलिंग प्लांट के ड्राइवर हैं। एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है।

अभी उनके परिवार के लोगों ने बताया है कि इन सभी ने गांव ही ठेके से शराब खरीद कर उसका सेवन किया था। मृतकों में दो एचपी गैस बॉटलिंग प्लांट, करसुआ के ड्राइवर हैं। वहीं तीन मृतक गांव के ही रहने वाले हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही बड़ी संख्या में गांव को लोग एकत्र हो गए हैं। यह सभी लोग शराब के ठेके के बाहर हंगामा कर रहे हैं। पुलिस ने इनको अपने नियंत्रण में किया है।इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही बड़ी संख्या में गांव को लोग एकत्र हो गए हैं। यह सभी लोग शराब के ठेके के बाहर हंगामा कर रहे हैं। पुलिस ने इनको अपने नियंत्रण में किया है।

शराब पीने से मृत के नाम व पते

1-  इस्लामुद्दीन(65 वर्ष) पुत्र बशीर निवासी नई आबादी दादरी( गौतम बुद्ध नगर) ट्रक ड्राइवर, जो कि ढावे पर रुका था।

2- राजेश कुमार ( पुत्र 35 वर्ष) पृथ्वी सिंह निवासी करसुआ, लोधा, अलीगढ़।

3 –  महेशपाल(40 वर्ष) पुत्र रमेश चंद्र निवासी करसुआ,लोधा, अलीगढ़।

4-  सुनील (28 वर्ष)  पुत्र धर्मा निवासी करसुआ, लोधा, अलीगढ़।

5-  अवनीश ( 34 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार निवासी दतिया (प्रतापगढ़) ट्रक ड्राइवर, जो ढावे पर रुका था।

6-  लल्लन (50 वर्ष) पुत्र कामेश्वर प्रसाद निवासी समस्तीपुर (बिहार) ट्रक ड्राइवर, जो ढावे पर रुका था।

7- महेश (45 वर्ष) पुत्र रघुवीर निवासी राम नगला (मथुरा)-ट्रक ड्राइवर, जो ढावे पर रुका था।

जेएन मेडिकल कालेज भेजे जाने वाले लोगों के नाम व पते

1- ओमप्रकाश

2- सोनपाल

3 – पप्पू निवासी करसुआ, लोधा

4- ओम दत्त रावत

5- विजेंद्र प्रकाश रावत

6 – रंजीत निवासी अंडला, खैर (सभी अलीगढ़ जिले हैं)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!