Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

1 अप्रैल 2021 से होने जा रहा है 8 सरकारी बैंकों का विलय, विलय से संबंधित कुछ आवश्यक जानकारियाँ  

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। 1 अप्रैल 2021 से 8 सरकारी बैंकों का विलय होने जा रहा है। जिन 8 बैंकों का विलय होने जा रहा है, उनमें विजया बैंक, कॉरपोरेशन बैंक, आंध्र बैंक,  सिंडिकेट बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक और देना बैंक शामिल है।

अगर आप इनमें से किसी बैंक के ग्राहक हैं, तो आपको कुछ जरूरी काम करने की आवश्यकता होगी। विलय के बाद संबंधित बैंक के आधार पर खाता संख्या, चेकबुक, कार्ड, भारतीय वित्तीय प्रणाली कोड (IFSC) और एमआईसीआर कोड (MICR) में बदलाव हो सकता है।

[box type=”shadow” ]कुछ आवश्यक जानकारियाँ  

  • जिन बैंकों का विलय हो रहा है, उनकी चेकबुक एक अप्रैल से मान्य नहीं होगी। आपको एंकर बैंक (जिसमें विलय हो रहा है) से नई चेकबुक इश्यू करवानी होगी। इन दोनों बैंकों का विलय पंजाब नेशनल बैंक में हो रहा है। ऐसे में इन दोनों बैंकों के ग्राहकों को पीएनबी (PNB) से नई चेकबुक इश्यू करवानी होगी।
  • कुछ बैंक ग्राहकों को चेकबुक के मामले में कुछ समय के लिए राहत भी दे सकते हैं, क्योंकि आरबीआई ने कुछ बैंकों को अगली एक या दो तिमाही के लिए पुरानी चेकबुक्स को जारी रखने की अनुमति दी है।
  • सिंडिकेट बैंक के ग्राहक अपनी चेकबुक्स का उपयोग 30 जून तक कर सकते हैं।
  • आप कब तक पुरानी चेकबुक्स का उपयोग कर सकते हैं, यह जानने के लिए आपको अपने बैंक द्वारा दी जाने वाली सूचनाओं से अवगत रहना होगा। यदि आपने आगे की तारीख के चेक दिए हैं, तो आपको नई चेकबुक मिलते ही उन्हें नए चेक से बदलना होगा।
  • विलय से कुछ बैंक को आईएफएससी और एमआईसीआर कोड बदल जाएगा। वहीं कुछ बैंकों का अपरिवर्तित रहेगा। कुछ बैंकों में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की तरह खाता संख्या नहीं बदली है, केवल IFSC कोड बदल गया है। हर बैंक का माइग्रेशन अलग होता है। आपको अपने बैंक से संपर्क कर यह पता लगाना होगा कि क्या बदलेगा और क्या नहीं बदलेगा। उसके अनुसार ही आपको लोन और जीवन बीमा और म्यूचुअल फंड निवेश जैसे अन्य भुगतान के लिए अपने ईसीएस निर्देशों को बदलने की आवश्यकता होगी।
  • आपको विलय से पहले अपने खाते का अपडेटेड स्टेटमेंट ले लेना चाहिए अर्थात पासबुक प्रिंट करा लेनी चाहिए और उसे अपने पास सुरक्षित रख लेना चाहिए।
  • अधिकतर बैंकों के ग्राहक अपने पुराने कार्ड्स को एक्सपायरी डेट तक जारी रख सकते हैं। इसके बाद नए बैंक के कार्ड्स जारी होंगे।
  • अगर आपने विलय हो रहे बैंक से लोन लिया हुआ है, तो एंकर बैंक प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करेगा। कुछ बैंकों के लिए नए अपडेट नियम, नई शर्तें और नई दरें हो सकती हैं।
  • जहां तक फिक्स्ड डिपॉजिट्स (FD) का सवाल है, तो यहां बैंक ब्याज दरों में बदलाव नहीं करेंगे। लेकिन नवीकरण पर, एंकर बैंक अपने साथ दरों को संरेखित कर सकता है।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!