Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तर-प्रदेशसामाजिक गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान सुनी सभी फरियादियों की समस्यायें

लोगों को समाधान का भरोसा दिया, मुख्यमंत्री योगी बोले : “मेरे रहते नहीं होगी किसी को समस्या”

आकाश ज्ञान वाटिका, 09 मार्च 2023, गुरूवार, कनखल, गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार गंभीर बीमारियों के इलाज में लगातार भरपूर आर्थिक मदद दे रही है। किसी के भी इलाज में धन की बाधा सामने नहीं आने दी जाएगी। रोगी और उनके स्वजन चिंता न करें। उनके साथ एक संवेदनशील सरकार खड़ी है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदना और प्राथमिकता के आधार पर इलाज में मदद संबंधी आवेदनों को निस्तारित करें, इस्टीमेट की प्रक्रिया को समय से पूरा कर शासन को उपलब्ध कराएं। इस्टीमेट मिलते ही सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

करीब तीन सौ लोगों की समस्यायें सुनीं

गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब तीन सौ लोगों की समस्याएं सुनीं। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे। उनकी समस्याओं को एक-एक कर सुनी। इसके बाद उन्होंने फरियादियों के समस्या के समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए।

जमीनी विवाद से जुड़ी शिकायतों पर सीएम ने दो टूक कहा कि यदि कोई दबंग या माफिया किसी की जमीन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करें। समस्या कोई भी हो, उसका निष्पक्ष रूप से समाधान होना चाहिए। महिलाओं के साथ आए बच्चों का मुख्यमंत्री ने हालचाल पूछा, पढ़ने के लिए प्रेरित कर उन्हें चॉकलेट गिफ्ट किया।

‘मेरे रहते नहीं होगी किसी को समस्या’ : मुख्यमंत्री योगी

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ‘समस्या कोई भी हो, मेरे रहते घबराने या चिंता करने की जरूरत नहीं है। सबकी समस्या का समाधान करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। जनता दर्शन में आने वालों में अधिक संख्या उन लोयों की थी जो इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!