Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण व स्वास्थ्य कारणों के चलते डॉक्टर्स ने दी सोनिया गाँधी को दिल्ली से बाहर रहने की सलाह

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 नवम्बर 2020, शुक्रवार। बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्लीवासी बेहाल हैं। इसके चलते कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी को कुछ दिनों के लिए दिल्ली से बाहर शिफ्ट होने की सलाह दी गई है। सोनिया गाँधी चेस्ट इन्फेक्शन से जूझ रही हैं। यही कारण है कि उन्हें दिल्ली के प्रदूषण के बचने की सलाह दी गई है। पार्टी के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी कुछ दिनों के लिए गोवा या चेन्नई शिफ्ट हो सकती हैं। सूत्रों ने कहा कि वह शुक्रवार दोपहर को दिल्ली से बाहर जा सकती हैं। इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी या प्रियंका गांधी वाड्रा भी होंगे।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि अगस्त में अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद से सोनिया गाँधी का इलाज जारी है। डॉक्टर उनके सीने में संक्रमण से चिंतित हैं। दिल्ली के प्रदूषण ने अस्थमा और संक्रमण को बढ़ा दिया है। इसके चलते उन्हें डॉक्टरों द्वारा सलाह दी गई है कि वे यहां से बाहर जाएं।उन्हें दिल्ली से बाहर जाने की सलाह ऐसे समय पर मिली है, जब पार्टी को उनकी जरूरत है। बिहार चुनाव में हार के बाद से पार्टी के कुछ नेताओं ने आत्मनिरीक्षण की मांग उठाई थी। इनमें से कुछ उन्हें पत्र लिखकर संगठनात्मक सुधार की भी मांग कर चुके हैं।

सोनिया गाँधी को 30 जुलाई की शाम को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 12 सितंबर को, वह अपनी नियमित हेल्थ चेकअप के लिए कुछ दिनों के लिए विदेश चली गईं। इस दौरान राहुल गाँधी उनके साथ थे। इसके चलते दोनों नेता संसद के मानसून सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाए, जो 14 से 23 सितंबर तक महामारी के दौरान विशेष परिस्थितियों में आयोजित किया गया था। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पिछले साल जनवरी में कुछ समय के लिए गोवा शिफ्ट हुई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!