Breaking News :
>>अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव>>‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>नितिन नबीन के कुमाऊं दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक>>जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए>>शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री>>दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान>>यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ>>योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट>>बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा>>जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी>>देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत>>स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी>>विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
दिल्लीदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

त्यौहारों के चलते चुनाव आयोग ने यूपी, पंजाब और केरल में उपचुनाव की बदली तारीख

अब 20 नवंबर को होगा मतदान

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 05 नवम्बर 2024, नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में होने वाले विधानसभा उपचुनावों की तारीख में बदलाव किया है। अब 13 नवंबर की बजाय 20 नवंबर को इन राज्यों में मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में 9, पंजाब में 4 और केरल में 1 सीट पर उपचुनाव होंगे। इससे पहले आयोग ने 13 नवंबर को 48 विधानसभा क्षेत्रों और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की तारीख तय की थी।

कांग्रेस, बीजेपी, बीएसपी और आरएलडी सहित कई दलों ने त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग से तारीखों में बदलाव का अनुरोध किया था। कांग्रेस ने कहा कि केरल की पलक्कड़ सीट पर कई मतदाता 13-15 नवंबर तक कल्पती रथोत्सवम मनाएंगे, जबकि पंजाब में 15 नवंबर को श्री गुरु नानक देव का 555वां प्रकाश पर्व है। इसी तरह, बीजेपी, बीएसपी और आरएलडी ने उत्तर प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा (15 नवंबर) के चलते वोटिंग तारीख बदलने का अनुरोध किया था।

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव
महाराष्ट्र की 288 सीटों और झारखंड में दूसरे चरण के लिए भी 20 नवंबर को ही मतदान होगा। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन (बीजेपी, शिवसेना और अजित पवार की राकांपा) का सामना महा विकास अघाड़ी (एमवीए) से है। 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 105, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीती थीं। महाराष्ट्र, झारखंड और उपचुनावों के लिए वोटों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!