Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशविशेष

कोरोना काल में नि:स्वार्थ भाव से सेवा देने वाले डॉ० विजय मोहन सिंह अब कोरोना मरीजों के घर-घर जाकर पहुँचा रहे हैं दवा

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जनवरी 2022, मंगलवार, जमशेदपुर कोरोना की पहली व दूसरी लहर में नि:स्वार्थ भाव से सेवा देने वाले डॉ० विजय मोहन सिंह अब कोरोना मरीजों के घर-घर जाकर दवा पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस नेक कार्य में उन्हें समाज से भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। ये वैसे निजी चिकित्सक हैं, जो समाज की हर जरूरत पर सबसे आगे दिखाई दिए।

कोरोना की पहली लहर में जब शहर में चिकित्सकों की कमी पड़ने लगी तो डॉ० विजय मोहन सिंह तब के डीसी रविशंकर शुक्ला से मिले और अपनी सेवा देने की बात कही। तब से लेकर अभी तक ये मरीजों की सेवा में 24 घंटे तत्पर रहते हैं। इसके लिए इन्हें सिविल सर्जन, एमजीएम, अधीक्षक, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर जादूगोड़ा के कमांडेंट संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों की ओर से सम्मान भी मिल चुका है। डॉ० विजय मोहन सिंह फिलहाल मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

डॉ० विजय मोहन सिंह कहते हैं कि पहली व दूसरी लहर में देखा कि कई लोग दवा खरीदने की भी स्थिति में भी नहीं हैं। उसके दो कारण हैं, पहला यह कि उनके घर में कोई नहीं है। वहीं, दूसरा उनके पास पैसा नहीं है। इसे देखते हुए जब तीसरी लहर आई तो मैंने वैसे लोगों को मुफ्त में दवा उपलब्ध कराने की सोची। इसके लिए मैंने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट किया कि अगर कोई दवा या कोई अन्य सामग्री दान में देना चाहते हैं तो वे 9470272521 पर संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान रोटरी क्लब सहित अन्य सामाजिक लोगों का सहयोग मिलने लगा। इसके बाद मैं रोजाना आठ से दस लोगों को मुफ्त में दवा उपलब्ध कराता हूं।

डॉ० विजय मोहन सिंह ने जन्मदिन के मौके पर की ऑक्सीजन बैंक शुरुआत

डॉ० विजय मोहन सिंह का जन्मदिन 18 जनवरी यानी मंगलवार को है। इस दिन को खास बनाने के लिए उन्होंने कोरोना मरीजों के लिए आक्सीजन बैंक की शुरुआत की है। इसके माध्यम से मरीजों को मुफ्त में आक्सीजन उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, रोटरी क्लब व मानगो नगर निगम का भी सहयोग प्राप्त है। अगर किसी को जरूरत पड़े तो वे फोन नंबर 9470272521 पर संपर्क कर सकते हैं। डॉ० विजय मोहन सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन बैंक की स्थापना मानगो पोस्ट आफिस रोड में की गई है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुख गुरमुख सिंह मुखे, मानगो नगर निगम के स्वच्छता सलाहकार आलोक स्कंध, सेनेटरी इंस्पेक्टर कुमार अंशुमान, गुरतेज मुखे उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!