Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

उत्तराखंड के गौरव (Pride of Uttarakhand) श्री प्रदीप जोशी बने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के चेयरमैन

कुर्मांचल समेत समूचे उत्तराखंड में हर्षोउल्लास

“मूलरूप से अल्मोड़ा नगर के जोशीखोला निवासी डॉ० प्रदीप जोशी के यूपीएससी का अध्यक्ष बनने पर देहरादून, अल्मोड़ा समेत समस्त उत्तराखंड एवम उत्तर प्रदेश के पर्वतीय वासियों में खुशी की लहर है।”

साभार : चंद्रशेखर जोशी, केंद्रीय महासचिव कुर्मांचल परिषद, देहरादून एवं वरिष्ठ पत्रकार

[box type=”shadow” ]

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 8 अगस्त 2020, देहरादून। कुर्मांचल परिषद देहरादून के केंद्रीय महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार, चन्द्रशेखर जोशी ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी के चेयरमैन बने प्रोफेसर डॉ० प्रदीप जोशी, यहाँ बरेली कॉलेज में लंबे समय तक कॉमर्स के शिक्षक रहे हैं। यहाँ सिविल लाइंस की भटनागर कॉलोनी में भी उनका आवास है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कार्यरत दीप जोशी के मुताबिक, डॉ० प्रदीप जोशी लंबे समय से दिल्ली में ही रह रहे हैं।

मूल रूप से अल्मोड़ा के रहने वाले प्रोफेसर डॉ० प्रदीप जोशी एमकॉम पीएचडी करने के बाद बरेली कॉलेज के कॉमर्स विभाग में वर्ष 1979 से 2000 तक यानी 21 साल अध्यापन कार्य करते रहे। इस दौरान उन्होंने भटनागर कॉलोनी में आवास बनवा लिया। इसके बाद वह रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में एमबीए विभाग के डीन बन गए। इसके अलावा वह दिल्ली नेशनल एजुकेशन प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन में डायरेक्टर, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन रहे। वर्ष 2015 में यूपीएससी के मेंबर और अब यूपीएससी के चेयरमैन बने हैं। इस पद वह वर्ष 2022 तक कार्यरत रहेंगे। बरेली कॉलेज में कॉमर्स के एचओडी डॉ० राजीव मेहरोत्रा, गणित के अध्यापक टीएस चौहान सहित कई शिक्षकों ने डॉ० प्रदीप जोशी को फोन कर बधाई दी।
मूलरूप से अल्मोड़ा नगर के जोशीखोला निवासी डॉ० प्रदीप जोशी के यूपीएससी का अध्यक्ष बनने पर देहरादून, अल्मोड़ा समेत समस्त उत्तराखंड एवम उत्तर प्रदेश के पर्वतीय वासियों में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण पद पर प्रोफेसर जोशी की नियुक्ति को उत्तराखंड के लिए गौरव बताया है। प्रोफेसर प्रदीप जोशी के पिता कैलाश चंद्र जोशी सेना में कार्यरत थे। प्रोफेसर प्रदीप जोशी की ससुराल नैनीताल के अयारपाटा में है। उनकी शिक्षा कानपुर में हुई। उन्होंने अपने कॅरिअर की शुरुआत रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली से की थी।

[/box]
इधर, कुर्मांचल परिषद के अध्यक्ष कमल रजवार तथा महासचिव चंद्रशेखर जोशी, सांस्कृतिक सचिव बबिता शाह लोहनी, पदाधिकारी ई० संतोष जोशी, एडवोकेट ललित जोशी, सचिवालय अधिकारी ललित जोशी, उत्तम अधिकारी, श्रीमती सरोज पोखरियाल आदि ने उनकी यूपीएससी के चेयरमैन पद पर नियुक्त होने पर खुशी जताई है। महासचिव चन्द्रशेखर जोशी ने कहा कि Pride of Kurmanchal श्री प्रदीप जोशी को कुर्मांचल भवन देहरादून में आमंत्रित कर उनका भव्य स्वागत किया जायेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!