Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
फिल्म-जगतमनोरंजन

‘डबल इस्मार्ट’ को सेंसर बोर्ड से ए सर्टिफिकेट के साथ मिली हरी झंडी, जारी किया नया पोस्टर

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अगस्त 2024, मंगलवार, मुम्बई। साउथ अभिनेता राम पोथिनेनी इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म डबल इस्मार्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का डामर ट्रेलर जारी किया गया था। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर कई तरह की जानकारियां सामने आ रही थीं। वहीं अब निर्माताओं ने भी प्रशंसकों के साथ फिल्म से जुड़ी दिलचस्प जानकारी साझा की है, जो उनके सेंसर औपचारिकताओं के बारे में है।

फिल्म के ट्रेलर रिलीज के पहले से ही निर्माता फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड से जुड़े कामों में व्यस्त है। दरअसल, निर्देशक पुरी जगन्नाथ विजाग में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल नहीं हुए थे, जिसके बाद उन्होंने वीडियो जारी कर फैंस से माफी भी मांगी थी और ट्रेलर लॉन्च से गायब रहने का करण भी बताया था। उन्होंने कहा था कि वे कुछ सेंसर बोर्ड से जुड़े कामों में जुटे हुए थे, जिस वजह से विजाग नहीं जा पाए। इसके बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दिखा दी है।

वहीं, अब इस खबर पर फिल्म के निर्देशक ने भी मुहर लगा दी। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर आधिकारिक पोस्ट साझा कर बताया है कि फिल्म अब अपनी सेंसर औपचारिकताएं पूरी कर चुकी है। उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ए, दो घंटे 42 मिनट, मेंटल मास मैडनेस शो आप सभी को सिनेमाघरों में आने की गारंटी देता है। फिल्म 15 अगस्त को दुनिया भर में बड़े पैमाने पर रिलीज होगी।

अपनी पोस्ट में पुरी जगन्नाथ ने बताया कि सीबीएफसी ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट के साथ पास किया है। फिल्म की कहानी की अवधि दो घंटे 42 मिनट होगी  यानी कुल 162 मिनट है, जो कि फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्म 2 घंटे, 21 मिनट से ज्यादा है। इससे पहले बताया गया था कि राम पोथिनेनी अभिनीत फिल्म को हिंसा और मजबूत संवादों के कारण एडल्ट रेटिंग दी गई है।

डबल इस्मार्ट अभिनेता संजय दत्त की तेलुगु डेब्यू भी है, जो फिल्म में मुख्य प्रतिपक्षी बिग बुल की भूमिका निभा रहे हैं। डबल इस्मार्ट 2019 की ब्लॉकबस्टर इस्मार्ट शंकर की बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी है। इस हाई-वोल्टेज एक्शन एंटरटेनर के लिए हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर जियानी जियानेली भी काम कर रहे हैं। डबल इस्मार्ट तकनीकी रूप से बड़े बजट पर बनाया जा रहा है। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!