Breaking News :
>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा>>बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
उत्तराखण्डदेहरादून

आर्म्ड फोर्सेज में चयनित 129 छात्र- छात्राएं होंगे पुरस्कृत

उच्च शिक्षा के अंतर्गत सरकार ने की 64 लाख की पुरस्कार राशि स्वीकृत

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चयनित छात्रों को दी बधाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अगस्त 2024, मंगलवार, देहरादून। आर्म्ड फोर्स द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण 129 छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विशेष आर्थिक सहायता योजना के अंतर्गत सरकार ने 64.50 लाख की पुरस्कार राशि स्वीकृत कर दी है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक चयनित अभ्यर्थियों को आर्थिक सहयोग के तौर पर 50-50 हजार की पुरस्कार राशि दी जायेगी। आर्म्ड फोर्सेज में चयनित सभी अभ्यर्थियों को उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बधाई देते हुये उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग एवं आर्म्ड फोर्सेस द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रदेश के युवाओं को प्रोत्साहित करने लिये सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत विशेष आर्थिक सहायता योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में आर्म्ड फोर्सेस की विभिन्न परीक्षाओं में चयनित प्रदेश के 129 युवाओं को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके लिये सरकार ने योजना के अंतर्गत 64.50 लाख की पुरस्कार राशि को स्वीकृति प्रदान कर दी है। शीघ्र ही शासन स्तर से इसका शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। डॉ रावत ने बताया कि आर्म्ड फोर्सेस की विभिन्न परीक्षाओं यथा एनडीए में प्रदेश के 27 युवाओं की चयन हुआ है। इसी प्रकार आईएनए में 14,आईएमए 27, ओटीए 31 तथा आईएएफ में 30 छात्र-छात्राओं का इस वर्ष चयन हुआ है। इन सभी चयनित अभ्यर्थियों को योजना के अंतर्गत 50-50 हजार की नकद पुरस्कार राशि दी जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र सभी तैयारियां पूरी कर चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित करने निर्देश दे दिये गए हैं।

विभागीय मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित इस योजना के चलते प्रदेश के युवाओं में संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग तथा आर्म्ड फोर्सेस की प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति नई चेतना व जागरूक आई है। प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा इन परीक्षाओं में प्रतिभाग किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!