Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में डेंगू और स्वाइन फ्लू का डबल अटैक

देहरादून: स्वास्थ्य के मोर्चे पर उत्तराखंड में इस समय दोहरी मुसीबत आन पड़ी है। जहां डेंगू के लगातार एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं, वहीं स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। दो महिलाओं में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

हिमालयन अस्पताल जौलीग्राट में भर्ती दो महिलाओं में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आया है। इनमें एक जौलीग्राट और दूसरी हरिद्वार की रहने वाली है। ये दोनों महिलाएं पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, उन्हें आइसीयू में रखा गया है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। विभाग ने मरीजों के परिजनों और उनसे मिलने वालों की जांच की है, उनमें स्वाइन फ्लू लक्षण नहीं मिले हैं।

एसीएमओ डॉ. दयाल शरण ने बताया कि हरिद्वार की 64 वर्षीय महिला पाच सितंबर और जौलीग्राट की 31 वर्षीय महिला 13 सितंबर से हिमालयन अस्पताल जौलीग्राट में भर्ती हैं। अस्पताल से मिली रिपोर्ट के अनुसार, दोनों मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। डॉ. पीयूष की अगुवाई में विभाग की टीम ने रविवार को अस्पताल का दौरा किया।

उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर तमाम अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। इसे लेकर आम जन को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पतालों को पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध करा दी गई है। इंतजाम में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

स्वाइन फ्लू के वायरस ने बदला स्ट्रेन 

स्वाइन फ्लू के वायरस और मौसम में गहरा संबंध है। कम तापमान और ज्यादा नमी के कारण हवा घनी होती है, जो वायरस के एक्टिव होने में मददगार बनती है। यही कारण है कि स्वाइन फ्लू सर्दियों में असर दिखाता है। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि गर्मी भी वायरस को निस्तेज नहीं कर पा रही है। जिस कारण इसका स्ट्रेन बदल गया है।

इसी साल का उदाहरण लीजिए। मार्च से मई के बीच तीन लोगों ने इस बीमारी के चलते अपनी जान गंवाई। थराली विधायक मगनलाल शाह की भी मौत स्वाइन फ्लू से ही हुई थी। स्वाइन फ्लू से बचाव को रखें इन बातों का ख्याल स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए इसके लक्षणों और अन्य सावधानियों के बारे में जानकारी होना जरूरी है।

फ्लू के लक्षण 

सर्दी, जुकाम, सूखी खासी, थकान होना, सिरदर्द और आखों से पानी आना है। इसके अलावा स्वाइन फ्लू में सांस भी फूलने लगती है। अगर संक्रमण गंभीर है तो बुखार तेज होता जाता है।

स्वाइन फ्लू के कारण 

इंफ्लूएंजा-ए वायरस के एक प्रकार एच1 एन1 से स्वाइन फ्लू उत्पन्न होता है। यह वायरस साधारण फ्लू के वायरस की तरह ही फैलता है। स्वाइन फ्लू का वायरस बेहद संक्रामक है और एक इंसान से दूसरे इंसान तक बहुत तेजी से फैलता है। जब कोई खासता या छींकता है तो छोटी बूंदों में से निकले वायरस कठोर सतह पर आ जाते हैं। यह वायरस 24 घटे तक जीवित रह सकता है।

बरतें सावधानियां 

– गंभीर बीमारियों से ग्रसित, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले, सर्दी-जुकाम से पीड़ित, बच्चे और बुजुगरें को विशेष तौर से सावधानी बरतने की जरूरत है।

– इस बीमारी से बचने के लिए स्वच्छता का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। खांसते और छींकते समय टिशू से कवर रखें।

– बाहर से आकर हाथों को साबुन से अच्छे से धोएं या सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

– जिन लोगों में स्वाइन फ्लू के लक्षण हों, उन्हें मास्क पहनना चाहिए और घर में ही रहना चाहिए।

– स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीज से संपर्क व हाथ मिलाने से बचें। नियमित अंतराल पर हाथ धोते रहें।

– जिन लोगों को सास लेने में परेशानी हो रही हो और तीन-चार दिन से तेज बुखार हो, उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

– स्वाइन फ्लू के लिए गले और नाक के द्रव्यों का टेस्ट होता है। जिससे एच1 एन1 वायरस की पहचान की जाती है। ऐसी कोई भी जाच डॉक्टर की सलाह के बाद कराएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!