Breaking News :
>>एक राष्ट्र, एक विधान के पक्षधर रहे पंडित दीनदयाल- महाराज>>आयुष्मान खुराना का नया गाना ‘जचदी’ हुआ रिलीज, ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना संग जमी जोड़ी>>प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को किया संबोधित>>राज्य में 3900 क्लस्टर में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा>>बेबी प्लानिंग के दौरान भूलकर भी ना खाएं ये फूड्स, गर्भधारण में होगी दिक्कत>>उत्तराखंड को अपराध और नशा मुक्त बनाना पुलिस की प्राथमिकता- डीजीपी>>नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से 112 लोगों की मौत, 226 घर हुए जलमग्न>>राज्य की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिला सेवा विस्तार>>युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताते हुए स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना होगा -स्पीकर>>दिल्ली की सत्ता में लौटने की जुगत>>मसूरी को मिलेगी जाम से राहत, पहली बार शटल सेवा होगी संचालित>>विदेश मंत्री जयशंकर ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ के 79वें सत्र में शामिल होने के लिए पहुँचे अमेरिका>>हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस ने लॉन्च किया घोषणा पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने लांच की प्रवासी उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ की वेबसाइट>>बेलगाम ट्रक ने छात्रा को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज>>सिकंदर से आए भाईजान के लुक ने मचा दी इंटरनेट पर तबाही>>उक्रांद के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक बीडी रतूड़ी का हुआ निधन >>इस खट्टी-मीठी ड्रिंक से मिलेगा कमाल का ग्लो, जानिए ग्लोइंग स्किन ड्रिंक का राज>>शिक्षा विभाग को मिले 292 और अतिथि शिक्षक>>विश्व पर्यटन दिवस पर महाराज ने किया 85 लेम्बोर्गिनी कारों के डेलिगेशन का स्वागत
उत्तराखण्डदेहरादून

दून के तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड, 42.8 डिग्री दर्ज किया गया अधिकतम तापमान 

रात को भी झुलसा रही गर्म हवायें

पाँच पर्वतीय जिलों में तेज गर्जना के साथ झोंकेदार हवायें चलने की संभावना

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 31 मई 2024, देहरादून। मई में बीते कुछ दिनों से हर रोज रिकॉर्ड तोड़ गर्मी दर्ज की जा रही है। दून के तापमान ने बृहस्पतिवार को तीसरी बार दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेशभर के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी तेवर दिखा रही है। गर्म हवाएं दिन के साथ ही रात को भी झुलसा रही हैं। गर्म हवाओं से दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को मुश्किल झेलनी पड़ रही है। दिन भर चटक धूप खिलने से सामान्य तापमान में हुई बढ़ोतरी का असर रात के न्यूनतम तापमान में भी देखने को मिला। रात का पारा भी सात डिग्री अधिक रहने से गर्म हवाओं ने खूब परेशान किया। दून का न्यूनतम पारा 29.3 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, जून के पहले सप्ताह के बाद गर्म हवाओं से राहत मिलने के आसार हैं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सामान्य तापमान में 4.5 डिग्री की बढ़ोतरी होने के बाद हीट वेव चलती है। इस बार मई में अभी तक कई बार सामान्य तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्म हवाएं चली हैं। इसका असर रात के समय में भी देखने को मिला। प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में तेज गर्जना के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी, और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा इन जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

यह रहा तापमान

शहर                अधिकतम                    न्यूनतम

देहरादून               42.8                         29.3

पंतनगर                 42.4                        29.4

मुक्तेश्वर                  29.0                       18.1

नई टिहरी                32.0                     19.4

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!