Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

नकली दवा फैक्ट्री प्रकरण में दून पुलिस की दिल्ली में बड़ी कार्यवाही

दिल्ली में जब्त किये बीस लाख कीमत की लगभग डेढ लाख नकली टैबलेट्स व कैप्सूल

दून पुलिस की स्पेशल टीम दिल्ली रवाना की गई थी

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 22 अक्टूबर 2023, देहरादून। दून पुलिस की विशेष टीम ने दिल्ली में छापामारी कर बीस लाख कीमत की डेढ लाख नकली टेबलेट्स व कैप्सूल जब्त किए। पुलिस ने नकली दवाइयों को सप्लाई करने से सम्बन्धित दस्तावेज भी बरामद किये। जॉच में पता चला कि देश के विभिन्न राज्यों में 44 ऐसे स्थानों को नकली दवाइयों की सप्लाई की गई थी ।

घटना के बारे में पुलिस ने कुछ यूँ बताया 

बीते 14 अक्टूबर को थाना रायपुर पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम के द्वारा जनपद देहरादून तथा हरिद्वार में नकली दवाओं की फैक्ट्री पर छापा मारते हुए भारी मात्रा में नकली दवाओं को बरामद किया गया था, जिसमें मुख्य अभियुक्त सचिन शर्मा की गिरफ्तारी की गई थी।

प्रकरण की जांच की दौरान अभियुक्त के बैंक खातों से लाखो रू0 के बैंक ट्रांजेक्शन का होना तथा अभियुक्त द्वारा विगत 2 वर्षों में लगभग 07 करोड रू0 मूल्य की नकली दवाओं की खेप को देश के अलग-अलग राज्यों में लगभग 44 स्थानों पर सप्लाई किया जाना प्रकाश में आया था।

अभियुक्त द्वारा अपनी कम्पनी एसएस मेडिकोज के माध्यम से जिन फर्माें को नकली दवाओं की सप्लाई की गई थी उनके सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई, जिसमें पुलिस को सचिन शर्मा के नाम से रजिस्टर्ड फर्म एसएस मेडिकोज के द्वारा माह सितम्बर में दिल्ली की तीन कंपनियों 01- भारत मेडिकोज, 02- श्री बालाजी मेडिकोज तथा 03- आर0जी0फार्मा को लगभग 01 करोड 85 लाख रू0 की नकली दवाइयां सप्लाई किये जाने की जानकारी मिली, जिस पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा स्पेशल टीम का गठन कर उन्हें गैर राज्यों को रवाना किया गया।

टीम द्वारा मुकदमा वादी व संबंधित अधिकारियों के साथ दिल्ली स्थित उक्त तीनों कंपनियों में छापेमारी की कार्यवाही करते हुए नकली दवाओं की सप्लाई से सम्बन्धित दस्तावेज प्राप्त किये गये। जिसमें श्री बालाजी फार्मा के मालिक नितिन अरोडा तथा आर0जे0 फार्मा के मालिक रवि बर्नवाल से प्राप्त दस्तावेजों से एस.एस0 मेडिकोज द्वारा श्री बालाजी फार्मा को लगभग 97 लाख रू0 तथा आर0जे0 फार्मा को लगभग 28 लाख रू0 मूल्य की कीमत की नकली दवाइयां सप्लाई किया जाना ज्ञात हुआ। जिनको उनके द्वारा उत्तर प्रदेश, बिहार तथा दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर विक्रय किये जाने की जानकारी मिली।

एक अन्य कम्पनी भारत मेडिकोज दिल्ली में छापेमारी के दौरान कम्पनी के मालिक भरत अरोडा द्वारा सचिन शर्मा की कम्पनी एसएस मेडिकोज से लगभग 60 लाख रू0 मूल्य की दवाइंया क्रय किये जाने से सम्बन्धित दस्तावेज उपलब्ध कराये गये। जिनमें से लगभग 40 रू0 मूल्य की दवाइयो को भारत मेडिकोज द्वारा लखनऊ, दिल्ली, बनारस, सिलिगुडी तथा बिहार में विभिन्न स्थानो पर बेचना पाया गया। शेष 20 लाख रू0 मूल्य की नकली दवाइयों को पुलिस द्वारा उनके गोदाम से जब्त किया गया।

पूछताछ में तीनों कंपनियों के मालिकों द्वारा उक्त दवाओं की खेप को सचिन शर्मा द्वारा Walter Bushnell Company तथा Jagson pal company के नाम से विक्रय किया जाना बताया गया। जिन्हें मौके पर नोटिस देकर बयान हेतु देहरादून बुलाया गया है।

नकली दवा रैकेट के देश व्यापी नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए प्रकरण की तह तक जाना पुलिस की प्राथमिकता है, अभियुक्तों द्वारा सप्लाई की गई नकली दवाओं को आम जन तक पहुंचने से रोकने तथा उक्त दवाइयों की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं। रैकेट में शामिल किसी भी अपराधी को नहीं बख्शा जाएगा- अजय सिंह,बएसएसपी

बरामदगी

1- INDOCAP Capsules – 02 डब्बे (600 कैप्सूल)
2- URISPAS 13 GB – 05 डब्बे ( 46,170 टेबलेट्स)
3- DROTIN TABLETS – 224 डब्बे ( 1,00,800 टेबलेट्स)

कंपनियों के नाम

1- BHARAT MEDICOS BHGIRATH PALACE, DELHI, Central Delhi, Delhi, 110006
2- SHRI BALAJI MEDICOS 1ST FLOOR, 1716/11, MANGLE BUILDING, BHAGIRATH PALACE, North Delhi, Delhi, तथा
3- R G PHARMA Ground Floor, Shop No.09 , Property No.1595, Shrinath ji Dawa Bazar, Bhagirath Palace, Chandni Chowk Area, New Delhi, Central Delhi.

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!