दून एकता शक्ति ट्रस्ट ने “हरतालिका तीज महोत्सव” का किया आयोजन

काजल थापा के सिर सजा ‘तीज क्वीन’ का ताज
प्रथम रनरअप के रूप में तनूजा रौतेला गुप्ता, दूसरे रनरअप के रूप में काव्या चौहान, वही तीसरे रनरअप के महक थापा और चौथे स्थान पर लक्ष्मी जुर्री विजयी रही
बच्चों के श्रेणी में सानवी गुरुंग विजयी रही, वही दूसरे नंबर पर अयांश छेत्री एवं तीसरे पर आराध्या रही
आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 9 सितम्बर 2025, देहरादून। दून एकता शक्ति ट्रस्ट द्वारा श्रेष्ठा वैडिंग पॉइंट मोथरोवाला देहरादून में हरतालिका “तीज महोत्सव” के साथ-साथ फैशन शो एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उपस्थित लोगों को आयोजन की शुभकामनायें दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सोनिया आनंद रावत रही। विशेष अतिथि के रूप में समीर मलिक, समाजसेवी अरुण कुमार यादव, पूनम शर्मा, पहाड़ी लड्डू, अलीशा थापा, डॉ० नीति मिश्रा, विकास उनियाल, प्रियंका जेना, अनीता भट्ट, सतीश, रीता जोरावार उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम प्रतियोगिता की जज रक्षिमा तोमर एवं नमो सोनिया रही। वही कार्यक्रम का संचालक शाद सैफी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदना नृत्य ग्रुप से हुई। कार्यक्रम में एक-एक कर कैट वॉक, गीत-संगीत, नृत्य की प्रस्तुति दी गयी।
कार्यक्रम का मुख्य आयोजन तीज क्विन प्रतियोगिता रही, जिनमें मिस एवं मिसेज के साथ साथ बच्चों के समूह ने इसमें प्रतिभाग किया। मिस और मिसेज ग्रुप में आयोजित तीज क्वीन की विजेता काजल थापा रही, प्रथम रनरअप के रूप में तनूजा रौतेला गुप्ता, दूसरे रनरअप के रूप में काव्या चौहान, वही तीसरे रनरअप के महक थापा और चौथे स्थान पर लक्ष्मी जुर्री विजयी रही। फैशन शो में बच्चों के श्रेणी में सानवी गुरुंग विजयी रही, वही दूसरे नंबर पर अयांश छेत्री एवं तीसरे पर आराध्या रही। सभी विजेता को स्मृति चिन्ह एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। बच्चों द्वारा एक-एक करके बहुत ही शानदार प्रस्तुतियाँ दी गयी।

दून एकता शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक सैम छेत्री ने कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। वही ट्रस्ट की अहम स्तम्भ बीना क्षेत्री, रीना क्षेत्री एकता गुरुंग, प्रिया गुरुंग, उर्मिला क्षेत्री, ख़ुशी ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में समाजसेवी सोनिया आनंद रावत, दून एकता शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक सैम क्षेत्री, ट्रस्ट की अहम स्तम्भ बीना क्षेत्री, रीना क्षेत्री, एकता गुरुंग, प्रिया गुरुंग, उर्मिला क्षेत्री, ख़ुशी एवं रक्षिमा तोमर, नमो सोनिया, समाजसेवी अरुण कुमार यादव, पूनम शर्मा, पहाड़ी लड्डू, अलीशा थापा, डॉ० नीति मिश्रा, विकास उनियाल, प्रियंका जेना, अनीता भट्ट, सतीश, रीता जोरावार आदि लोग उपस्थित रहे।
![]()