Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

दून साइबर पुलिस ने एक और हवाला ऑपरेटर अहमदाबाद से किया गिरफ्तार

15 करोड़ 20 लाख से अधिक की धोखाधड़ी का मामला

देहरादून। 15 करोड़ 20 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के अभियुक्त को गुजरात से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की 17 राज्यों पुलिस द्वारा तलाश थी। मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून निवासी शिकायतकर्ता के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप्प के माध्यम से सम्पर्क कर स्वंय को 99 Acres & L T Constrution CO. के कर्मचारी / अधिकारी बताकर *पार्ट टाईम जॉब के नाम पर टेलीग्राम ग्रुप में जोडकर आगे के कार्य का टास्क देकर सभी टेलीग्राम हैंडल पर निवेश पर 30-40% के लाभ का आश्वासन देकर भिन्न-भिन्न तिथियों में भिन्न-भिन्न लेन देन के माध्यम कुल 34,08,575.62 (चौतीस लाख आठ हजार पाँच सौ पिचहत्तर रुपये बासठ) रुपये की धोखाधड़ी करने सम्बन्धी शिकायत के आधार पर साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर मु0अ0सं0 29/23 धारा 420,120 बी भादवि व 66(डी) आईटी एक्ट बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना साइबर थाने के निरीक्षक श्री विजय भारती के सुपुर्द की गयी।

अभियोग में अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु गठित टीम द्वारा घटना में तकनीकी विश्लेषण से प्रकाश में आये अभियुक्त हण्टर इरीच पुत्र पूजवेल्ट निवासी 9बी राजीवनगर, नारोल कोर्ट की पिछे, नारोल अहमदाबाद गुजरात उम्र 22 वर्ष को गुजरात से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त हण्टर इरीच के विरुद्ध देश भर में 102 शिकायतें दर्ज है तथा अभियुक्त के खाते से विगत तीन माह में लगभग 15 करोड़ 20 लाख से ज्यादा का ट्रांजैक्शन किया गया है।

अपराध का तरीकाः-
अभियुक्तगणों द्वारा फर्जी वैब साईट तैयार कर स्वंय को 99 Acres & L T Constrution CO. के कर्मचारी / अधिकारी बताते हुये ऑनलाईन जॉब कर लाभ कमाने की बात कहते हुए टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर भिन्न भिन्न हैण्डल के नाम के लिंक भेजकर निवेश कर 30 से 40 प्रतिशत का लाभ कमाने आदि सम्बन्धी टास्क देकर लाभ कमाने के नाम पर धोखाधडी की गयी तथा धोखाधडी से प्राप्त धनराशि को विभिन्न बैक खातो में प्राप्त कर उक्त धनराशि का प्रयोग करते है । अभियुक्तगण द्वारा उक्त कार्य हेतु फर्जी सिम आईडी कार्ड का प्रयोग कर अपराध कारित किया जाता है । अभियुक्त द्वारा विभिन्न मोबाईल हैण्डसेट, सिम कार्ड व फर्जी बैंक खातों का प्रयोग किया जाता है। कुछ पीडितों से एक मोबाईल फोन, सिम कार्ड व बैंक खाते का प्रयोग कर धोखाधड़ी करने के बाद इनके द्वारा नये सिम, मोबाईल हैण्डसैट व बैंक खातों का प्रयोग किया जाता है।

हवाला ऑपरेटर द्वारा अपराध को अंजाम देने के लिए एक फर्जी SHELL कंपनी शाह इंटरप्राइज के नाम से खोली गई जिसको इसने मोहाली पंजाब में खोला | इसी Shell कंपनी के नाम पर इसके द्वारा विभिन्न बैंक खाते खुलवाए गए जिससे यह और इसके साथियों द्वारा ही अपराध में ठगी के करोड़ों रुपए की ट्रांजैक्शन (लेनदेन) को अलग-अलग कंपनी कंपनियों के विभिन्न करंट अकाउंट में भेज सके | गिरफ्तार अभियुक्त से लगभग 14 विभिन्न बैंक खातों की के दस्तावेज भी प्राप्त हुए हैं जिम देश भर में न्यूनतम 102 साइबर शिकायतें प्रकाश में आई है।

इन शिकायतों का विश्लेषण करने से संबंधित आरोपी एवं उसके साथियों द्वारा देश भर के लगभग 17 राज्यों में साइबर ठगी को अंजाम दिया गया है | इस पूरे संगठित गिरोह द्वारा न्यूनतम 15 करोड़ से भी अधिक की लेने संदिग्ध लेनदेन प्रकाश में आ गई है | 17 राज्यों की निम्न सूची है आंध्र प्रदेश अरुणाचल प्रदेश चंडीगढ़ छत्तीसगढ़ दिल्ली गुजरात हरियाणा कर्नाटक केरला मध्य प्रदेश महाराष्ट्र उड़ीसा राजस्थान तमिलनाडु तेलंगाना उत्तर प्रदेश एवं वेस्ट बेंगल।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1- हण्टर इरीच पुत्र पूजवेल्ट निवासी 9बी राजीवनगर, नारोल कोर्ट की पिछे, नारोल अहमदाबाद गुजरात उम्र 22 वर्ष – उम्र 22 वर्ष

पुलिस टीमः-
1- निरीक्षक विजय भारती
2- उ0नि0 कुलदीप टम्टा
3- कानि0 राजीव नेगी
4- कानि0 योगेश्वर प्रसाद

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!