Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
मनोरंजन

दून के बिजनेसमैन ने बॉलीवुड गायक जुबिन लगाया उनकी प्रेमिका से छेड़छाड़ का आरोप

देहरादून: दून के एक बिजनेसमैन ने बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल पर उसकी गर्लफ्रैंड के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। बिजनेसमैन और उसकी महिला मित्र की ओर से कार्रवाई के लिए वसंत विहार पुलिस को तहरीर दी गई है।

बता दें कि जुबिन नौटियाल के जन्मदिन पर गुरुवार को जीएमएस रोड स्थित औरा रेस्टोरेंट में पार्टी आयोजित की गई थी। जिसमें उनके परिवार और परिचितों को बुलाया गया था।

सुभाषनगर निवासी बिजनेसमैन शशांक मलिक का आरोप है कि इस दौरान वह भी औरा रेस्टोरेंट में अपनी गर्लफ्रैंड के साथ पार्टी में शामिल होने आए थे। पार्टी के दौरान गर्लफ्रैंड को अकेला छोड़ कर वह वॉशरूम चले गए थे, चंद मिनट के बाद लौटे तो देखा कि उनकी गर्लफ्रैंड के साथ कुछ लोग दु‌र्व्यवहार कर रहे हैं।

इसका विरोध किया गया तो वहां मौजूद लोग आक्रामक हो गए और मारपीट शुरू कर दी। इसमें गायक जुबिन नौटियाल भी शामिल थे। शशांक का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ भी मारपीट की गई। जबकि महिला मित्र का आरोप है कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई। जिसके बाद वे वहां से निकल गए और देर रात वसंत विहार पुलिस को पूरे प्रकरण से अवगत कराया, लेकिन पुलिस ने उनके मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

वहीं, शुक्रवार को रेस्टोरेंट में एक बार फिर उन्हें समझौते के लिए बुलाया गया, जहां जुबिन के पक्ष से 30-35 लोग मौजूद थे। यहां भी उनके साथ धमकी भरे लहजे में बात की गई। एसओ वसंत विहार हेमंत खंडूड़ी ने बताया कि मामला संज्ञान में है और शशांक की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अब तक की जानकारी के अनुसार रेस्टोरेंट में जुबिन की बर्थडे पार्टी थी। जिसमें चुनिंदा लोग बुलाए गए थे। शशांक पार्टी में आमंत्रित ही नहीं थे। ऐसे में जब उन्होंने जुबिन के करीब जाने की कोशिश की तो उनके साथ के लोगों ने उन्हें रोका।

इस दौरान वहां क्या हुआ, इसकी जानकारी के लिए रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज को निकलवाने के साथ पार्टी में आए मेहमानों की लिस्ट भी मांगी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जुबिन ने बताया पब्लिसिटी स्टंट 

इस संबंध में जुबिन से बात की गई तो उन्होंने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया। कहा कि इन लोगों को मैं नहीं जानता। पार्टी की शुरुआत में इन लोगों ने मेरे साथ फोटो भी खिंचवाई, लेकिन जब निजी सुरक्षा कर्मियों ने उनसे पूछा कि वह किसके साथ पार्टी में आए हैं तो वह इस बारे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

इस पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें चले जाने के लिए कहा। इसके बाद वह गाली-गलौज करने लगे, ऐसे में सुरक्षा कर्मियों ने बलपूर्वक उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया। छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप बेबुनियाद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!