Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

‘‘चिकित्सकों ने पेश की मानवता की अनूठी मिसाल’’…… जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 1 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। ‘‘चिकित्सकों ने पेश की मानवता की अनूठी मिसाल’’ जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने यह बात कलेक्ट्रेट  सभागार में ‘‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’’ के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान चिकित्सकों द्वारा किये गये अनुकरणीण कार्यों के चलते लोगों के बीच सरकारी सिस्टम के प्रति बन चुकी नकारात्मक धारणा को बदलने का कार्य किया। चिकित्सकों द्वारा इस आपदा की घड़ी में की जा रही लोगों की सेवा और दिन-रात काम करने के उनके जज्बे की हर कोई मुक्तकंठ से सराहना कर रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि टीम देहरादून द्वारा कोरोना महामारी के दौरान बहुत ही प्रशंसनीय कार्य किया गया है और अपने-अपने पेशे की गरिमा को बढ़ाया है तथा आज लोग इनको बहुत ही सम्मानजनक दृष्टि से देख रहे हैं। स्वास्थ्य टीम कोरोना से बचाव में रीढ़ की तरह काम कर रही है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के विभिन्न क्वारेंटीन सेंटर में आयुर्वेदिक और होम्योपैथी विभाग द्वारा भी सराहनीय कार्य किया गया। इसके साथ ही  सफाई कर्मी और पुलिस विभाग तथा अन्य सभी सरकारी विभागों की भूमिका को भी कमतर नहीं आंका जा सकता, जो अलग-अलग तरीके से कोरोना से बचाव एवं लोगों को राहत प्रधान करने का काम कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त सिविल सोसायटी, मीडियाकर्मी, गैर सरकारी संगठन और आमजनमानस, जिन्होंने शासन-प्रशासन को बड़ा सहयोग किया और कोरोना से बचाव के लिए जारी किये जाने वाले निर्देशों का भी अनुपालन किया, ये सब भी हमारे करोना वाॅरियर्स हैं।

जिलाधिकारी ने ऐलोपैथिक, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक तीनों चिकित्सा यूनिट के चिकित्सकों की कोरोना महामारी के दौरान किये गये कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि सभी चिकित्सा यूनिट द्वारा बहुत ही कारगर तरीक से कोरोना महामारी से निपटने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी चिकित्सकों से आगे भी इसी तरह आपसी समन्वय बनाये रखते हुए कार्य करने को कहा। उन्होंने जिला चिकित्सालयों से लेकर क्षेत्रीय चिकित्सा इकाईयों आदि सभी को आपसी बेहतर तालमेल से कार्य करने को कहा।

इस दौरान होम्योपैथिक विभाग द्वारा कोविड-19 से बचाव एवं शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर होम्योपैथिक औषधि, ARSENIC ALB30 (आर्सेनिक ए०एल०बी० 30) का वितरण भी किया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० बी.सी. रमोला ने कहा कि हम सब चिकित्सक इस तरह का सम्मान पाकर अभिभूत हैं तथा इससे हम सभी को लोगों की सेवा करने की और अधिक प्ररेणा और ऊर्जा मिली है। साथ ही अन्य चिकित्सकों ने भी कहा कि हम सभी आपसी समन्वय से और बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने का प्रयास करेंगे तथा हम सबको विश्वास है कि हम कोरोना पर जल्द ही विजय पायेंगे।

इस दोरान प्रधानाचार्य दून मेडिकल कालेज डाॅ० आशुतोष, डाॅ० भागीरथी जंगपांगी, जिला होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डाॅ० जे.एल. फिरमाल, डाॅ० एन.एस खत्री, डाॅ० दिनेश चैहान सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!