Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
स्वास्थ

यूटीआई हो या किडनी स्टोन न करें इन्हें नजरअंदाज

यूटीआई हो या किडनी स्टोन न करें इन्हें नजरअंदाज, हो सकता है खतरनाक

शरीर से नुकसानदेह तत्वों को बाहर निकालने में यूरिनरी सिस्टम का रोल खास होता है। वैसे तो ये किसी को भी हो सकती है लेकिन स्त्रियों में इसकी आशंका ज्यादा होती है। जानेंगे बचाव व इलाज।

आमतौर पर स्त्रियां यूरिनरी ट्रैक्ट से जुड़ी समस्याओं को मामूली समझ कर अनदेखा कर देती हैं। सही समय पर उपचार न मिलने की वजह से यह गंभीर रूप धारण कर लेती है। जानते हैं कुछ ऐसी ही समस्याओं और उनके समाधान के बारे में, जो अक्सर स्त्रियों को परेशान करती हैं।

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI)

यह इन्फेक्शन यूरिनरी ट्रैक्ट, ब्लैडर या किडनी में हो सकता है। आमतौर पर बैक्टीरिया के कारण ऐसा होता है। पुरुषों के मुकाबले स्त्रियों को यूटीआई की समस्या ज्यादा होती है क्योंकि उनके शरीर में यूरेथ्रा और एनस बहुत करीब होते हैं, जिससे स्टूल की कुछ गंदगी यूरिन के रास्ते में भी चली जाती है। यूरिन डिस्चार्ज करते समय जलन, रंगत बदलना, तेज़ बदबू, पेल्विक एरिया में दर्द, बुखार, नॉजि़या आदि इसके प्रमुख लक्षण हैं।

क्या करें: पर्सनल हाइजीन और टॉयलेट की स्वच्छता का ध्यान रखें। खूब पानी पिएं। इसके बावज़ूद अगर कोई समस्या हो जाए तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लें।

गर्भावस्था में होने वाली समस्या

प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादातर स्त्रियों के लिए यूरिन का प्रेशर रोक पाना मुश्किल हो जाता है। डिलिवरी के दौरान पेल्विक एरिया की मांसपेशियां ढीली पड़ जाती हैं। इससे खांसते या छींकते समय कई बार यूरिन बाहर निकल आता है।

क्या करें: पेल्विक एरिया की मांसपेशियों को मज़बूत बनाने के लिए एक्सपर्ट से सीखकर कीगल और पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज़ करना फायदेमंद साबित होता है।

किडनी में स्टोन

यूरिन में ज्यादा क्रिस्टल बनाने वाले पदार्थों, जैसे कैल्शियम और यूरिक एसिड के कारण ऐसे तत्व जमा होकर छोटे-छोटे कंकड़ के टुकड़ों जैसा रूप धारण कर लेते हैं। ऐसे स्टोन्स यूरिनरी ट्रैक्ट के किसी भी भाग को प्रभावित कर सकते हैं। इसमें किडनी और ब्लैडर भी शामिल है। उसका आकार 8 मिमी से कम हो और दर्द महसूस न हो तो सर्जरी कराए बगैर कुछ महीनों के अंतराल पर अल्ट्रासाउंड करवा के यह जानना ज़रूरी है कि कहीं उसका आकार बढ़ तो नहीं रहा? हालांकि आजकल यूरेटर और किडनी के स्टोन को बिना सर्जरी के निकालने की तकनीक विकसित हो चुकी है। फिर भी यह कार्य किसी कुशल विशेषज्ञ की निगरानी में किया जाना चाहिए।

क्या करें: अधिक मात्रा में पानी पिएं, पालक, टमाटर और बीज वाली सब्जि़यों का सेवन न करें, कैल्शियम युक्त पदार्थों के अत्यधिक सेवन से बचें, जंक फूड से दूर रहें और नमक का सीमित सेवन करें।

यूरिन के साथ ब्लड

यूरिन में ब्लड आने (पीरियड का नहीं) की समस्या को चिकित्सा विज्ञान की शब्दावली में हेमाट्यूरिया कहा जाता है। यूरिन के साथ आने वाले खून की रंगत सामान्य से थोड़ी अलग हो सकती है। पेट के निचले हिस्से में दर्द और यूरिन डिस्चार्ज करने में तकलीफ इस समस्या के प्रमुख लक्षण हैं। किडनी में स्टोन या ब्लैडर में इन्फेक्शन पर भी ऐसी समस्या हो सकती है।

क्या करें: यह कई गंभीर बीमारियों का संकेत है। अत: इसे पीरियड्स के साथ आने वाला ब्लड समझकर नज़रअंदाज़ न करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!