Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
आर्थिक गतिविधियाँ

जीवन बीमा लेते समय इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

आकाश ज्ञान वाटिका। माता-पिता के साथ छात्र और अविवाहित व्यक्ति हर किसी को आर्थिक रूप से जीवन बीमा पॉलिसी की आवश्यकता हो सकती है। जैसे-जैसे एक उम्र और वित्तीय देनदारियां बढ़ती हैं, जीवन बीमा की जरूरत भी बढ़ती है। अक्सर जीवन बीमा लेते समय कुछ गलतियां हो जाती हैं। इसलिए इसके बारे में जानते हुए भी अनदेखा करना सही नहीं है। हम इस खबर में आपको ऐसी ही कुछ गलतियों के बार में बता रहे हैं जिन्हें करने से आप बचें।

बीमा को निवेश न मानें: जीवन बीमा आय के दूसरे विकल्प के तौर पर काम करता है। जीवन बीमा को निवेश के तौर पर सोचना गलत है। निवेश का उद्देश्य जोखिम के साथ उच्च रिटर्न प्राप्त करना है जबकि जीवन बीमा का उद्देश्य आपकी बचत और निवेश की रक्षा करना है। एक व्यक्ति को कितना बीमा चाहिए यह हर कोई जानना चाहता है। जीवन बीमा आवश्यकता या तो वार्षिक आय या वार्षिक खर्च पर आधारित है। सही बीमा राशि प्राप्त करने में आपकी सहायता के लिए कई जीवन बीमा कैलकुलेटर हैं। जीवन बीमा को एड होक आधार पर या केवल कर बचत के लिए खरीदने की गलती से बचें।

गलत बीमा का का चयन: विभिन्न प्रकार की जीवन बीमा पॉलिसियां हैं, मसलन, टर्म इंश्योरेंस, रिटर्न ऑफ प्रीमियम टर्म प्लान सहित पारंपरिक योजनाएं, यूलिप इत्यादि। जीवन बीमा लेने से पहले यह पता करें कि आपके लिए कौन सा बीमा है, कौन सा बीमा सही है। बीमा लेने से पहले इसकी तुलना कर लें। एजेंट के बारे में पूरी जानकारी जुटा लें। क्योंकि कई बीमा एजेंट आपको ठगते हैं। अगर आपने गलत बीमा का चयन कर लिया तो फिर आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।

लम्बे समय के लिए बीमा लें: जीवन बीमा लम्बे समय के लिए होता है। अगर समय से पहले आप इसे छोड़ देते हैं तो यह आपके लिए घाटे की बात होगी। मैच्योरिटी से पहले जीवन बीमा समर्पण का विकल्प चुन सकते हैं, लेकिन कुछ जीवन बीमा में समर्पण का मूल्य बहुत कम है। युलिप्स में सरेंडर चार्ज बीमा के पांच साल के बाद सामान्यत शून्य होता है।

पॉलिसी लैप्स होना: दावा खारिज होने से बचाने के लिए पॉलिसी के तहत प्रीमियम का भुगतान समय-समय पर करते रहें। यदि प्रीमियम भुगतान के कारण आपकी पॉलिसी समाप्त हो गई है तो, आपका बीमाकर्ता आपके दावे को अस्वीकार कर सकता है। यदि पॉलिसी समाप्त होने के एक दिन बाद भी दावा किया जाता है, तो बीमा कंपनी दावे को खारिज कर सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!