Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि राज्य के जो व्यक्ति लाॅकडाउन अवधि में अन्य राज्यों में ही रह गये हैं उनको लाने के लिए उन राज्य सरकारों से समन्वय किया जा रहा है

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 6 मई 2020, देहरादून (जि.सू.का)।  जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि तहसील डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत केशवपुरी बस्ती में कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के पश्चात कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया था, जिनमें 28 दिन की अवधि पूर्ण होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून द्वारा की गयी संस्तुति के उपरान्त उक्त क्षेत्र को कन्टेन्टमेंट जोन से मुक्त किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया राज्य के जो व्यक्ति लाॅकडाउन अवधि में अन्य राज्यों में ही रह गये हैं उनको लाने के लिए अन्य राज्य सरकारों से समन्वय किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने लाॅकडाउन अवधि के दौरान दूसरे राज्यों से अपने गृह जनपद वापस आये व्यक्तियों को बहु० प्रा० कृषि ऋण सहकारी समिति लि० के अन्तर्गत गठित समितियों में नियमानुसार सदस्य बनाते हुए, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से एवं व्यक्तिगत रूप से दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत स्वरोजगार हेतु शून्य प्रतिशत् ब्याज दर ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, रोशनी जन सेवा संस्थान डी.एल. रोड चौक देहरादून, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय देहरादून, शिल्पा प्रोडक्शन, कालिका मन्दिर समिति, वेस्ट वारियर्स संस्था, सर्राफामण्डल, सिविल डिफेंस/स्काउट गाईड द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।

जनपद सदर क्षेत्रान्तर्गत कुल 5312 व्यक्तियों को  भोजन के पैकेट वितरित किये गये जिनमें, वरिष्ठ नागरिक 1, विद्यार्थी 16, थाना पटेलनगर में 1200, पटेलनगर चौकी में 650, नेहरू कालोनी थाना में 500, थाना रायपुर में 800, इन्दिरानगर चौकी में 250, आराघर चौकी में 300, आईएसबीटी चौकी में 330, धारा चौकी में 850, ब्रह्मपुरी में 30, नगर निगम में 150, अजबपुर में 90, बल्लीवाला में 20, मच्छी बाजार में 30, कचहरी रोड में 47, घंटाघर में 40, कौलागढ़ में 4, पत्थरीबाग में 4 व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 2309 निराश्रित पशुओं जिसमें 1658 श्वान, 589 गौवंश एवं 62 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।
इसी प्रकार गुज्र्जर बस्ती बडोवाला में जिला प्रशासन की टीम द्वारा वहाँ निवास कर रहे गुर्जर परिवारों के पशुओं को पशुआहार, फीड उपलब्ध कराया गया।

दून हैप्पी मील्स में माजरीमाफी से श्री अजय सिंह रौतेला द्वारा 15 अन्नपूर्णा किट, श्रीमती कमला रतूड़ी द्वारा 5 अन्नपूर्णा किट एवं श्रीमती रेनू त्रिपाटी द्वारा 10 किलो चावल उपलब्ध कराये गये।
जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 1670 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी थाना कोतवाली दून में 200, थाना कैन्ट में 50, , थाना प्रेमनगर में 50, रायपुर में 275, थाना पटेलनगर में 200, थाना राजपुर 275, थाना नेहरू कालोनी में 300, थाना डालनवाला 120, थाना बसंत विहार में 100, तहसील मसूरी में 100, अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये।

जनपद के देहरादून क्षेत्र में 9 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से प्रति पैकेट रू० 43 की दर से 500 पैकेट विक्रय किया गया। इसी क्रम में जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 23 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 131.64 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के नगर निगम क्षेत्र देहरादून में अवस्थित भगत सिंह कालोनी में खाद्य एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई गयी। जिला पूर्ति विभाग द्वारा भगत सिहं कोलोनी में 21, बीस बीघा ऋषिकेश में 8, आजाद कालोनी में 39 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत भगत सिंह कालोनी में 686, आजाद कालोनी में 959, तथा बीस बीघा ऋषिकेश में 477 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा आज भगत सिंह कालोनी 335 ली०, लक्खीबाग 320 ली०, कारगीग्रान्ट 310 ली०, आजाद कालोनी 160 ली०, बीस बीघा कालोनी में 60 ली० एवं शिवा एन्कलेव कालोनी ऋषिकेश में 75 ली० चमन विहार में 35 ली०, आवास विकास कालोनी ऋषिकेश में 55 ली० कुल 1290 ली० दूध विक्रय किया गया। आजाद कालोनी में 2 एवं भगत सिंह कालोनी में 2 मोबाईल वैन के माध्यम से फल एवं सब्जियां उपलब्ध करवाई गयी।

जनपद देहरादून से आज जनपद रूद्रप्रयाग हेतु 42 बसों के माध्यम से 1009 व्यक्ति, उत्तरकाशी हेतु 2 बसों के माध्यम से 64 व्यक्ति, टिहरी हेतु 1 बस के माध्यम से 21 व्यक्ति, हरिद्वार के लिए 1 बस के माध्यम से 12 व्यक्ति तथा कुमाऊ मंडल के विभिन्न जनपदों हेतु 1 बस के माध्यम से 36 यात्रियों सहित कुल 47 बसों के माध्यम से लगभग 1142 व्यक्त्यिों  को स्वास्थ्य जांच (थर्मल स्क्रीनिंग) के उपरान्त सम्बन्धित जनपद को भेजे गये है।

कोविड-19 के संक्रमण के  दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोल रूम में कुल 80 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें, ई-पास हेतु 63, भोजन के लिए 2, राशन हेतु 12,  मेडिकल हेतु 3,काॅल प्राप्त हुई।

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० ए.के. डिमरी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी कण्डवाल द्वारा स्पोर्टस कालेज रायपुर में कुल 1225 व्यक्तियों को  प्रशिक्षण दिया गया।

प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 2338 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी। आज मोबाईल एटीएम चमन विहार, आजाद कालोनी, क्षेत्र में जनसुविधा हेतु उपलब्ध रही तथा कल भगत सिंह कालोनी में  जनसुविधा हेतु उपलब्ध रहेगी।

जनपद में मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 656 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 6319 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

 

सम्बंधित खबर के लिए,
यहाँ क्लिक करें:   https://akashgyanvatika.com/dm-inspected-the-offices-at-collectorate-campus/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!