Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने बाल विवाह, बच्चों की भिक्षावृत्ति तथा मानव बाल तस्करी की गंभीरता से रोकथाम हेतु जिला प्रबन्धन समिति एवं टास्क फोर्स को दिये निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 25 अगस्त 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पोषण अभियान, बाल विवाह रोकथाम तथा वन स्टाॅप सेन्टर योजना के अन्तर्गत गठित जनपद स्तरीय प्रबन्धन समिति की बैठक आयोजित की गयी।
जिलाधिकारी ने पोषण अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि अति कुपोषित और कुपोषित श्रेणी में अंकित बच्चों में तेजी से सुधार करते हुए उनको सामान्य बच्चों की श्रेणी में लाया जाय। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को भी ऐसे बच्चों की नियमित स्वास्थ्य देखभाल करने और बेहतर पौष्टिक भोजन तथा सन्तुलित दिनचर्या बनाने के प्रयास करने तथा माता-पिता की भी इस सम्बन्ध में कांसिलिंग करनें के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने बाल विवाह रोकने, बच्चों की भिक्षावृत्ति रोकने तथा ह्यूमन बाल ट्रैफिकिंग (तस्करी) की गंभीरता से रोकथाम के जिला प्रबन्धन समिति और टास्क फोर्स को निर्देश दिये।
उन्होंने निर्देशित किया कि जो लोग बाल विवाह के दोषी पाये जाते है उन पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाय। साथ ही बच्चों से भिक्षावृत्ति करवाने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखते हुए इसके पीछे के असामाजिक तत्वों को बेनकाब करते हुए उन पर सख्त कार्यवाही की जाय।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, उप जिलाधिकारी सदर गोपाल राम बिनवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अखिलेश मिश्रा, महाप्रबन्धक उद्योग शिखर सक्सेना, जिला पूर्ति अधिकारी जी.एस कण्डारी, सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह, प्रवर अधीक्षण डाकघर (भारत सरकार) ए.पी चमोला सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी/कार्मिक उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!