Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने शीश महल स्थित प्लांट, शीतलाहाट स्थित जल संस्थान के प्लांटों का किया निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका। हल्द्वानी 1 फरवरी 2020 (सूचना)। हल्द्वानी महानगर को पेयजल आपूर्ति करने वाले शीश महल स्थित जल शोधन संयत्र गृह (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) की स्थापना 1965 में हुई थी, तब से आज तक शीशमहल प्लांट के जरिये जल संस्थान द्वारा महानगर के साथ ही आसपास के ग्रामीण ईलाकों में गोला नदी से प्राप्त होने वाले पानी का फिल्टरेशन एवं क्लोरीनेशन करने के उपरान्त सप्लाई की जाती है। शनिवार की देर सांय जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने शीश महल स्थित प्लांट, शीतलाहाट स्थित जल संस्थान के प्लांटों का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने एक किलो मीटर पहाड़ी रास्ता तय कर शीतालाहाट प्लांट को मिलने वाले पानी के स्त्रोत का भी मौका मुआयना किया।

शीश महल प्लांट पर जिलाधिकारी ने मिलने वाले पानी के प्रशोधन प्रक्रिया के साथ ही क्लोरीनेशन की प्र्रक्रिया का भी अध्ययन किया। उन्होंने शीश महल प्लांट की सुरक्षा के लिए 12 सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने की स्वीकृति दी तथा प्लांट के जीर्ण-क्षीर्ण भवन की आवश्यक मरम्मत एवं रख-रखाव के लिए खनिज फाउण्डेशन मद से धनराशि देने की भी सहमति दी। श्री बंसल ने शीतालाहाट प्लांट का निरीक्षण किया। शीतालाहाट प्लांट को जल आपूर्ति करने वाले गधेरे के निरीक्षण के दौरान पानी की क्षमता को देखते हुए 200 एमएम की 750 मीटर लम्बी नई पेयजल लाईन बनाने का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता जल संस्थान विशाल सक्सैना को दिए। उन्होंने का कि जल संस्थान को प्लांटो की सुरक्षा, मरम्मत तथा शीतलाहाट गधेरे से नई पेयजल लाईन हेतु धनराशि खनिज फाउण्डेशन मद से दी जायेगी। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से कहा कि वे लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराये तथा बीमारियों से बचाव के लिए क्लोरीनेशन का कार्य किया जाये, पेयजल वितरण टैंको से समय-समय पर पानी के सैम्पल लेकर जाॅच भी करायी जाये।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत डीके जोशी आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!