Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

दिव्यांगजन के कामकाजी वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करें : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 30 जुलाई 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। कलेक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जिला स्तरीय दिव्यांगजन समिति और इससे संबंधित लोकल लेवल कमेटी की बैठक में समिति के सदस्यों को निर्देश देते हुए कहा कि दिव्यांगजनों की विभिन्न श्रेणी में ऐसे दिव्यांगजनों की पहचान करें, जो अपने ही आवास पर कुछ न कुछ स्वरोजगार कर कुछ अपनी आमदनी जनरेट कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं तथा उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करें। जो दिव्यांगजन अपनी कुछ इनकम जनरेट करके आत्मनिर्भर बन जाएंगे, उससे उनके अभिभावकों की लायबिलिटी कम हो जाएगी। उन्होंने दिव्यांगजन अधिनियम व नियमावली के अंतर्गत दिव्यांगजनों के पुनर्वास, स्वरोजगार और सशक्तिकरण का गंभीरता से प्रयास करने तथा उनसे संबंधित शिकायतों पर समुचित विचार करते हुए प्राथमिकता से उसका समाधान करने के निर्देश दिए।

सरकारी गैर-सरकारी समिति के प्रत्येक सदस्य 5-5 कार्यालयों की लेंगे जिम्मेदारी
जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजन समिति और लोकल लेवल कमेटी से जुड़ा प्रत्येक सदस्य पहले चरण में 5-5 कार्यालयों की जिम्मेदारी लेगा तथा इन कार्यालयों में रैंप, रेलिंग, व्हीलचेयर, विशेष पार्किंग, सुविधाजनक व दिव्यांग फ्रेंडली शौचालय जैसी मिनिमम सुविधाओं को विकसित किया जायेगा, जिससे यह कार्यालय दिव्यांग सुगम हो जायें। इसके अतिरिक्त बैंक, डाकघर, अन्य सरकारी कार्यालयों तथा ऐसे संस्थान व सार्वजनिक कार्यालय जहाँ पर दिव्यांगजनों का किसी न किसी प्रकार की सेवा को लेकर आना-जाना लगा रहता है वहाँ पर भी यथासंभव दिव्यांगजन फ्रेंडली मिनिमम सुविधाओं को विकसित करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को यह भी निर्देश दिये कि लीड बैंक अधिकारी के समन्वय से ऐसे दिव्यांगजन जो अपनी पेंशन लेने बैंक और डाकघर तक नहीं आ-जा सकते उनके लिए यथासंभव घर पर ही पेंशन पहुँचाने व वितरित करने की व्यवस्था पर भी होमवर्क करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए कि प्रत्येक बुधवार को कोरोनेशन अस्पताल में बनाए जाने वाले दिव्यांगजन प्रमाण पत्रों को बनाने में आ रही ऑनलाइन तकनीकि बाधा को तत्काल ठीक करते हुए, पेंडेंसी को कम करें। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा दिव्यांगजन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में आज तीन दिव्यांगजनों को गार्जियनशिप (अभिभावक) का दर्जा प्रदान किया गया।

देहरादून में खुलेगा शीघ्रता से एक एमसीसी (मॉडल करियर सेंटर)
इस दौरान सेवायोजन अधिकारी ममता चैहान नेगी ने अवगत कराया कि दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए भारत सरकार द्वारा देहरादून में शीघ्रता से एक एमसीसी (मॉडल करियर सेंटर) खुलने जा रहा है, जहाँ पर दिव्यांगजनों के पंजीकरण, प्रशिक्षण, काउंसलिंग, स्वरोजगार इत्यादि की सुविधायें प्रदान की जायेंगी।

इस दौरान बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमलता पांडे, पुलिस क्षेत्राधिकारी शहर शेखर चंद्र सुयाल, माध्यमिक शिक्षा अधिकारी वाई.एस. चैधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र रावत सहित चिकित्सा विभाग और गैर सरकारी संगठनों से अर्चना मधवाल, रिजवान अली, पूजा नेगी, रश्मि बिष्ट, जे. जोसेप, सुनीता सिंह आदि समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!