Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मेट्रोपोल पार्किग, नारायण नगर तथा रूसी बाईपास का जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने किया स्थलीय निरीक्षण

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जुलाई 2021, सोमवार, (सूचना)। मेट्रोपोल पार्किग, नारायण नगर तथा रूसी बाईपास का जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने स्थलीय निरीक्षण किया। नैनीताल शहर में वाहनों की सुव्यस्थित पार्किंग हेतु मेट्रोपोल पार्किंग अतिआवश्यक है।

देश-दुनिया भर में पर्यटक वर्षभर सरोवर नगरी आते हैं। पर्यटकों की आमद बढ़ने से नैनीताल शहर में पार्किंग की बड़ी समस्या खड़ी हो जाती हैं। निर्धारित फ्लेट्स मैदान पार्किंग भर जाने के बाद प्रशासन द्वारा वैकल्पिक रूप से पार्किंग की व्यवस्था शहर से दूर करायी जाती है।

पार्किंग दूर होने के कारण पर्यटकों को शहर-होटलों तक लाने व ले जाने शटल सेवा लगानी पड़ती है इसलिए जिलाधिकारी द्वारा सबल सार्थक प्रयास हैं कि शहर में ही पर्यटकों को एक सुव्यस्थित व सुविधाजनक पार्किंग मेट्रोपोल, नारायण नगर तथा रूसी बाईपास में शीघ्र मिले।

जिलाधिकारी के निर्देशों पर सोमवार को एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी,एसडीएम प्रतीक जैन, एसपी यातायात देवेन्द्र पींचा, सीओ विजय थापा, लोनिवि गोविन्द सिंह जनोटी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका अशोक कुमार वर्मा के साथ अन्य अधिकारियों द्वारा सोमवार को मैट्रोपोल पार्किग, नारायण नगर तथा रूसी बाईपास स्थल कार्याें का मौका मुआयना किया।

उन्होंने पार्किग में एन्ट्री व एक्जीट गेट व रोड बनाने के साथ ही विद्युत व्यवस्था कराने के निर्देश दिये। साथ ही निर्माणाधीन शौचालय के भू-तल को भी उपयोग हेतु शीघ्र बनाने के निर्देश दिये।

सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से पार्किंग निर्माण हेतु प्रस्तावित भावी कार्य योजना कार्यों की जानकारी ली। जिलाधिकारी गर्ब्याल ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भावी कार्ययोजना में परिसर को स्थिर व व्यवस्थित पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया जाये तथा पार्किंग स्थल की सुन्दरता पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी दशा में काम-चलाऊ व्यवस्था नहीं की जाये।

पार्किंग स्थल के बाहर की ओर आकर्षक बाउण्ड्री आदि का निर्माण किया जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि मैदान को इस प्रकार समतल करते हुए विकसित किया जाये कि बरसात के मौसम में पानी न रूके और किसी भी प्रकार से फिसलन न हो।

उन्होंने निर्देश दिए कि पानी की निकासी हेतु व्यवस्थित नालियों का निर्माण किया जाये, रेम्प की व्यवस्था की जाये, वाहनों के प्रवेश व निकासी द्वार अलग अलग बनाये जाये। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास परिषद के माध्यम से शौचालय बनाया जायेगा।

जिलाधिकारी ने पार्किंग स्थल पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, मैदान में पड़े नगर पालिका के अनावश्यक एवं बेकार सामान को शीघ्र हटाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दिए।

उन्होंने मेट्रोपोल में खड़ी अनाधिकृत गाड़ियों को तत्काल हटवाने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मेट्रोपोल, नारायण नगर तथा रूसी बाईपास पार्किंग स्थल की भूमि का अधिक से अधिक उपयोग पार्किंग के रूप में किया जाये, जिससे पार्किंग क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी और शहर की सड़कों से वाहनों का दबाव कम होगा और अनावश्यक लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।

इसके साथ ही पर्यअकों को शहर में ही अतिरिक्त व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी।

निरीक्षण में मल्लीताल कोतवाल अशोक कुमार, टीआई उमाकान्त मिश्रा, नगरपालिका के अधिकारी मौजूद थे।

[box type=”shadow” ][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!